Housefull 5 Day 19 Collection: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच गई और फिल्म की कमाई में अब भारी गिरावट आ गई है। हालांकि, फिल्म एक रिकॉर्ड बनाने के काफी करीब पहुंच गई है। 

Akshay Kumar Housefull 5 Day 19 Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) की रिलीज को 19 दिन पूरे हो गए है। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते पहुंच गई हैं। हालांकि, अब इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह है आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर। इसी बीच सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो यदि हाउसफुल 5 थोड़ा बहुत और कमा ले तो ये 2025 में एक खास रिकॉर्ड बनाने फिल्म बन जाएगी। बता दें कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 का कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 इसी महीने की 6 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बता दें कि फिल्म को 2 क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया था। फिल्म ने अपने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की और लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज भी देखा गया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 24 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन इसने 32.5 करोड़ का कारोबार किया। बता दें कि पहली वीक फिल्म का कलेक्शन 127.25 करोड़ रहा। दूसरे वीक फिल्म ने 40.85 करोड़ कमाए। फिल्म ने 18वें दिन 1.15 करोड़ कमाए तो 19वें दिन इसकी कमाई 1.25 करोड़ रही। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 189.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बताया जा रहा है कि यदि फिल्म 11 करोड़ और कमा ले तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2025 में विक्की कौशल की फिल्म छावा के बाद डबल सेंचुरी लगाने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी।

हाउसफुल 5 के बारे में

डायरेक्टर तरुण मनसुखानी और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 को पूरे जोर-शोर के साथ 6 जून को रिलीज किया गया था। मल्टी स्टारर इस फिल्म में इस बार कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री भी देखने को मिली। फिल्म का बजट 225 करोड़ है और इसमें करीब 24 स्टार्स हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और निकितिन धीर आदि है।