MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • वो मुस्लिम हीरोइन जो दो नाम से हुई मशहूर, एक खास वजह से बनी हिंदू घराने की बहू

वो मुस्लिम हीरोइन जो दो नाम से हुई मशहूर, एक खास वजह से बनी हिंदू घराने की बहू

रोनित रॉय ने हाल ही में बताया कि अपनी पहली फिल्म 'जान तेरे नाम' के लिए उन्हें 50000 रुपए मिले थे। रोनित के साथ के फिल्म में जो हीरोइन नज़र आई थी, वह लगभग लाइमलाइट से दूर है। जानिए उस हीरोइन के बारे में, जो मुस्लिम होते हुए हिंदू घराने की बहू बनी…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 13 2025, 05:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

कौन थी रोनित रॉय की पहली हीरोइन

रोनित रॉय ने लीड एक्टर के तौर पर 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'जान तेरे नाम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो म्यूजिकल हिट रही थी। इस फिल्म में उनकी हीरोइन के तौर पर फरहीन नज़र आई थीं। खास बात यह है कि फरहीन की भी यह पहली फिल्म थी।

28
Image Credit : Social Media

साउथ में अलग नाम से जानी जाती थीं फरहीन

फरहीन ने बॉलीवुड के साथ-साथ कन्नड़, तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। खास बात यह है कि बॉलीवुड में फरहीन के नाम से मशहूर इस एक्ट्रेस को साउथ में बिंदिया के नाम से जाना जाता था।

Related Articles

Related image1
'मैंने लोगों से काम मांगना बंद किया और उन्होंने मुझे मौके देना बंद कर दिया'
Related image2
Saif पर हमले के बाद करीना का खौफ? रोनित रॉय ने खोला राज
38
Image Credit : Social Media

फरहान को माधुरी दीक्षित नं. 2 कहा जाता था

फरहीन पहली फिल्म से ही रातोंरात स्टार बन गईं। उनकी खूबसूरती लोगों को खूब पसंद आई। लेकिन इसकी असली वजह थी, उनकी शक्ल का माधुरी दीक्षित से मिलना। वे माधुरी की तरह दिखती थीं और मीडिया और फैन्स के बीच उनकी पहचान माधुरी दीक्षित नं. 2 के रूप में बन गई थी।

48
Image Credit : Social Media

अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स की हीरोइन रहीं फरहीन

फरहीन ने रोनित रॉय के अपोजिट डेब्यू करने के बाद कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। वे अक्षय कुमार के अपोजिट 'सैनिक' और 'दिल की बाजी; जैसी फिल्मों में नज़र आईं। गोविंदा के साथ उन्हें 'जान से प्यारा' में देखा गया। जीतेंद्र के साथ वे 'तहकीकात' में दिखाई दी थीं।

58
Image Credit : Social Media

फरहीन ने ठुकरा दी थी शाहरुख़ खान की फिल्म बाजीगर

बताया जाता है कि फरहीन को डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान ने शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म 'बाजीगर' के लिए अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था, क्योंकि उस वक्त वे कमल हासन के साथ तमिल फिल्म 'Kalaignan' में काम कर रही थीं।

68
Image Credit : Social Media

फरहीन ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी क्यों बनाई?

फरहीन ने पांच साल के करियर में 17 फिल्मों में काम किया। करियर की पीक पर उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से शादी की और फिर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने शादी के बाद अपने परिवार और बच्चों को प्राथमिकता दी।

78
Image Credit : Social Media

फरहीन कैसे बनीं मनोज प्रभाकर की दूसरी बीवी?

बताया जाता है कि 1993 में एक जिम में फरहीन और मनोज प्रभाकर की पहली मुलाक़ात हुई थी। फरहीन हर दिन जिम जाती थीं और मनोज अपने ट्रीटमेंट के तहत वहां गए थे। उस वक्त वे शादीशुदा थे और उनका एक बेटा भी था। हालांकि, उनकी शादी तनाव से गुजर रही थी। ऐसे में जब फरहीन के साथ उनकी मुलाकातें बढीं तो उन्हें उनसे प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। फरहीन के मुताबिक़, उन्होंने अपने पिता को तीन शादी करते देखा था। इसलिए उन्होंने काफी पहले ही किसी हिंदू से शादी का मन बना लिया था।

88
Image Credit : Social Media

अब कहां रहती हैं फरहीन?

फरहीन अब अपने पति मनोज प्रभाकर के साथ दिल्ली में रहती हैं। मनोज और उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम राहिल और मानवंश है। मनोज और उनकी पहली पत्नी का बेटा रोहन भी उनके साथ ही रहता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव ने बताई असली वजह, बोले- 'बात सिर्फ पैसे की नहीं...'
Recommended image2
The Kerala Story 2 Day 3 Collection: रविवार को फिर दौड़ी 'द केरला स्टोरी 2', जानिए कमाई
Recommended image3
2026 BOX OFFICE: 59 दिन में 24 बॉलीवुड फिल्में रिलीज, सिर्फ 1 हिट-बाकी सब ढेर
Recommended image4
Love And War Budget: कितने करोड़ में बन रही रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म, जानिए असली लागत!
Recommended image5
Ramayana Trailer Update: कहां लॉन्च होगा 4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर, पूरा प्लान आया सामने
Related Stories
Recommended image1
'मैंने लोगों से काम मांगना बंद किया और उन्होंने मुझे मौके देना बंद कर दिया'
Recommended image2
Saif पर हमले के बाद करीना का खौफ? रोनित रॉय ने खोला राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved