अक्षय कुमार ने अपनी नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बांगला' का पोस्टर शेयर किया है। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी। ऐसे में फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 9 सितंबर को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अक्षय ने अपने फैंस को अपनी नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बांगला' का ऐलान करके एक खास सरप्राइज दिया है। इसके साथ ही अक्षय ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करके इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय कुमार ने इस अंदाज में शेयर किया मोशन पोस्टर

अक्षय कुमार ने 'भूत बांगला' का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो हाथ में दूध की कटोरी लिए हुए हैं और उसे जीभ से पीते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके कंधे पर एक काली बिल्ली बैठी हुई नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'साल दर साल मेरे बर्थडे पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद। इस साल का सेलिब्रेशन 'भूत बांगला' के फर्स्ट लुक के साथ, मैं 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। इस कोलैबोरेशन को काफी समय हो गया है। इस अविश्वसनीय जर्नी को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। जादू के लिए बने रहें!'

View post on Instagram

फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट

इस पोस्टर को देखने के बाद अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे। जहां एक फैन ने कहा, 'जादुई जोड़ी वापस आ रही है।' वहीं दूसरे ने कहा, 'इस फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है।' आपको बता दें यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 2025 में रिलीज होगी। जहां इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसे बालाजी टेली फिल्म और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय तीन अभिनेत्रियों के साथ काम करेंगे। इसमें काले जादू के इर्द-गिर्द जमकर कॉमेडी होगी।

और पढ़ें..

गणेश पूजा करने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर क्यों आ गए आमिर खान?