अमीषा पटेल ने हाल ही में खुलासा किया कि बी-टाउन के एक पॉपुलर एक्टर उनकी शादी करवाना चाहते हैं और उनका कन्यादान भी खुद ही करना चाहते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इस समय अपनी फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने खुलासा किया कि बी-टाउन के पॉपुलर एक्टर संजय दत्त उनकी शादी करवाना चाहते हैं। इसके साथ ही वो उनका कन्यादान भी करना चाहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमीषा पटेल ने बताया संजय दत्त को फैमिली

अमीषा पटेल ने कहा, 'संजू मेरे परिवार की तरह हैं। वो यह भी कहते हैं कि अमीषा तुम इस इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छी हो, मैं तुम्हें इस इंडस्ट्री से बाहर निकाल रहा हूं। तुम बहुत सीधी-साधी हो, तुम बहुत भोली हो, तू चल मैं शादी करवाऊंगा। वो शुरू से ही मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। 20 साल से, वो मेरे लिए सही साथी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं और वो हमेशा कहते हैं कि ये बच्ची है, उसे खिलौने दो। यह उसके दिल तक जाने का रास्ता है। संजू हमेशा कहते हैं कि जब तेरी शादी होगी ना तो कन्यादान में करूंगा और जब तुम्हारी शादी होगी तो मुझे बहुत खुशी होगी। तुम्हारे बच्चे मेरे बच्चों के साथ खेलेंगे।'

'गदर 2' से चमकी अमीषा पटेल की किस्मत

अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' से फिल्मों में वापसी की है। इस फिल्म में वो सनी देओल के साथ सकीना के रोल में नजर आ रही हैं। 'गदर 2' ने 11 अगस्त यानी रिलीज के दिन सिनेमाघरों में 40 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से आगे बढ़ती रही है। हालांकि इस फिल्म ने रिलीज के 24 दिन में 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। हाल ही में फिल्म की सफलता के लिए कलाकारों और क्रू ने एक भव्य पार्टी रखी, जिसमें तीनों खान- शाहरुख, सलमान और आमिर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं।

और पढ़ें..

निक्की तंबोली ने रिवीलिंग ड्रेस पहनकर फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, VIDEO शेयर कर दिखाया कातिलाना अंदाज