अमिताभ बच्चन ने इस बार लालबागचा राजा पंडाल जाकर दर्शन तो नहीं किए, लेकिन उन्होंने भगवान गणेश को लाखों रुपए का दान दिया। इसपर ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बनाते हुए कहा कि इंसानों की मदद करनी चाहिए, न कि सिर्फ मंदिरों को।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लाखों अन्य लोगों की तरह, भगवान गणेश के भक्त हैं। हर साल, बिग बी अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने जाते हैं। हालांकि, इस बार वो वहां जा नहीं पाए, लेकिन फिर भी उन्होंने इस लोकप्रिय पंडाल को एक बड़ा दान दिया है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बी के इस दान देने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ बच्चन ने लालबागचा राजा में किया कितने का दान

लालबागचा राजा से सचिव सुधीर साल्वी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भगवान गणेश की विशाल मूर्ति के पास खड़े होकर चेक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर पैपराजी पेज ने कैप्शन में लिखा है, 'अमिताभ बच्चन जी ने लालबागचा राजा को उदारतापूर्वक 11 लाख रुपए दान किए, जिसे सचिव सुधीर साल्वी जी ने प्राप्त किया है।' लालबागचा राजा के ट्रस्टीज ने इस दान की कंफर्मेशन दी है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग बिग बी को ट्रोल करने लगे। जहां एक ने कहा, 'अगर आप पंजाब में आई बाढ़ पीड़ितों को की मदद करते, तो उन्हें काफी मदद मिलती। बड़े लोग छोटी सोच।' वहीं दूसरे ने कहा, ‘पंजाब की हेल्प के लिए भी दे दीजिए। भगवान की हेल्प करने से कुछ नहीं होगा। इंसानों की मदद करो।’ आपको बता दें कि इस समय पंजाब में भयंकर बाढ़ आई है। इसमें 1300 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। इस बाढ़ में काफी नुकसान हुआ है, यहां तक कि 37 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई है।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

जब Amitabh Bachchan को हुआ जिंदगी खत्म होने का एहसास, मनोज बाजपेयी से कही थी ये बात

किन सेलेब्स ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

साल 1934 में स्थापित, लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल मुंबई में है। यहां लाखों भक्त गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। हर साल की तरह साल 2025 में भी शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कई अन्य सेलेब्स ने लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने के लिए दर्शन किए।