अब ऐसे दिखते हैं फिल्म Trishul के सितारें, 5 तो 75+, 3 दुनिया में नहीं
Film Trishul 47 Year: 1978 में आई अमिताभ बच्चन-शशि कपूर की फिल्म त्रिशूल को 47 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म से जुड़े कुछ स्टार्स की उम्र 75 से ज्यादा है। वहीं, कुछ इस दुनिया में नहीं है।

अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, राखी और हेमा मालिनी की फिल्म त्रिशूल की रिलीज को 47 साल पूरे हो गए हैं। 1978 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म की स्टारकास्ट अब काफी बुजुर्ग हो चुकी है। कुछ को तो पहचान पाना मुश्किल होता है। वहीं, कुछ सितारें अब इस दुनिया में नहीं है। आइए, देखते है फिल्म त्रिशूल की स्टारकास्ट की Then And Now फोटोज…
फिल्म त्रिशूल में गीता का रोल प्ले करने वाली राखी गुलजार अब 77 साल की हो गई हैं। राखी को अब पहचान पाना मुश्किल होता है।
फिल्म त्रिशूल में विजय का रोल प्ले करने वाले अमिताभ बच्चन 82 साल के हो गए हैं। बिग बी अभी भी एक्टिव हैं।
हेमा मालिनी ने फिल्म त्रिशूल में शीतल वर्मा का किरदार निभाया था। हेमा अब 76 साल की है। कई बार उन्हें भी पहचान पाना मुश्किल होता है।
63 साल की पूनम ढिल्लों ने फिल्म त्रिशूल में सुमन का किरदार निभाया था। पूनम को भी अब पहचाना मुश्किल होता है। त्रिशूल पूनम के डेब्यू फिल्म थी।
फिल्म त्रिशूल में सचिन ने रवि का किरदार निभाया था। 67 साल के सचिन के लिए फिल्म में ज्यादा करने को कुछ नहीं था।
प्रेम चोपड़ा 89 साल के हो गए हैं। फिल्म त्रिशूल में उन्होंने बलवंत राय नाम के विलेन का रोल प्ले किया था।
87 साल की वहीदा रहमान ने फिल्म त्रिशूल में शांति का किरदार निभाया था। वहीदा को भी पहचान पाना मुश्किल होता है।
यश चोपड़ा की फिल्म त्रिशूल में संजीव कुमार, शशि कपूर और गीता सिद्धार्थ भी नजर आए थे। हालांकि, अब तीनों ही इस दुनिया में नहीं हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

