सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की एक वीडियो वायरल हो रही है। ऐसे में अनन्या पांडे की एक गलती की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सेलेब्स शामिल हुए। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इस शादी में पहुंचीं। दोनों ने अनंत की बारात में जमकर मस्ती की और खूब डांस किया। हालांकि, अब इस पार्टी से निक जोनस और अनन्या पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अनन्या को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला?

इस वायरल वीडियो में अनंत अंबानी के साथ कई सेलेब्स डांस कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी जमकर ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके बगल में निक भी खड़े होकर बारात को एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान एकदम से अनन्या पांडे, प्रियंका और निक के बीच में घुस आती हैं और निक को धक्का मारते हुए आगे जाकर डांस करने लगती हैं। ऐसे में एकदम से रणवीर सिंह, निक को संभालते हैं और फिर उन्हें गले लगा लेते हैं।

Scroll to load tweet…

ऐसे में अब इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा, नेपो किड्स में मैनर्स नहीं हैं क्या?' दूसरे यूजर ने कहा, 'अनन्या किसी को भी पीछे धक्का मार सकती है और किसी का भी करियर खा सकती हैं। अनन्या को हमेशा अटेंशन चाहिए होता है।' वहीं लोग रणवीर सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह लोग हुए अनंत और राधिका की शादी में शामिल

आपको बता दें अनंत और राधिका की शादी में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, सलमान खान, रजनीकांत जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे। अब शादी के बाद 13 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी होगी और फिर 14 जुलाई को कपल का रिसेप्शन होगा, जिसमें दुनियाभर के वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे

और पढ़ें..