अनिल कपूर ने फिल्म 'अंदाज़' को बी-ग्रेड बताया, जिस पर मेकर पहलाज निहलानी ने उन्हें झूठा करार दिया और कहा कि अनिल खुद इस फिल्म के लिए बेताब थे। 'खड़ा है' गाने पर भी अनिल के बयान को पहलाज ने झूठ बताया।

Anil Kapoor Calls Andaz B Grade Movie : अनिल कपूर ने बड़े बजट की मूवी अंदाज को बी ग्रेड प्रोडक्शन बताया है। इस स्टेटमेंट के बाद इस फिल्म के मेकर भड़क गए हैं। पूर्व सीबीएफसी प्रेसीडेट पहलाज निहलानी ने 1994 में अनिल कपूर, करिश्मा कपूर और जूही चावला स्टारर फिल्म अंदाज़ का निर्माण किया था। अनिल पर फिल्म को बी-ग्रेड प्रोडक्शन कहने के लिए अब निहलानी ने निशाना साधा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विक्की लालवानी के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में पहलाज ने अनिल कपूर के इस कमेंट की आलोचना की और उन पर फिल्म के विवादास्पद गीत 'खड़ा है' पर आपत्ति जताने के बारे में झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।

अनिल कपूर ने अंदाज़ को बताया बी-ग्रेड फ़िल्म

पहलाज ने अंदाज़ को बी-ग्रेड फ़िल्म कहने पर अनिल पर निशाना साधा और कहा, "मुझे इस इंटरव्यू के बारे में पता है। मैंने एक बार उन्हें डांटा भी था। उन्होंने अंदाज़ को बी-ग्रेड फ़िल्म कहा था। हालांकि वो इसे करने के लिए बेताब थे। करिश्मा ने मुझसे इसमें काम करने की भीख मांगी थी। उस समय लोग मेरे साथ काम करने के लिए बेताब थे और अनिल कपूर उनमें से एक थे। उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत सी बी-ग्रेड फ़िल्में की हैं, वो कैसे कह सकते हैं कि उन्होंने अंदाज़ को पैसों के लिए किया?"

पहलाज निहलानी ने अनिल कपूर को बताया झूठा

पहलाज निहलानी से सवाल किया गया, अनिल ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हें खड़ा है गाने के बारे में जानकारी नहीं थी और उन्होंने इस पर आपत्ति भी जताई थी, तो पहलाज ने कहा, "वह झूठा नंबर वन है। ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने 'खड़ा है खड़ा है' गाने को शूट करने से पहले 50 बार सुना होगा। उन्होंने कहा था, 'यह गाना हमारी फिल्म को हिट बनाएगा।' हालांकि जूही चावला को गाने से कुछ दिक्कत थी। लेकिन अनिल कपूर इस गाने के दीवाने थे और उन्हें यकीन था कि यह सुपरहिट होगा। वह झूठ फैला रहे हैं और मुझे बदनाम कर रहे हैं। मैंने अपनी लाइफ में कभी बी-ग्रेड फिल्म नहीं बनाई है!"

अंदाज की स्टार कास्ट

डेविड धवन द्वारा निर्देशित अंदाज़ एक एक्शन-कॉमेडी थी जिसमें कादर खान, राज बब्बर, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक, इशरत अली और महेश आनंद भी थे। हालांकि यह फ़िल्म ऐवरेज से कम रही, लेकिन गाने खड़ा है को इसके डबल मीनिंग वाले बोलों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा।