ऑपरेशन सिंदूर पर अनिल कपूर ने अपनी देशभक्ति जताई, लेकिन फैंस ने देर से पोस्ट करने पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पूछा, 'अब क्यों?'

Anil Kapoor Post On Operation Sindoor : अनिल कपूर ने आखिरकार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों ( Indian Armed Forces) की तारीफ की है। उन्होंने सैनिकों का साहस और वीरता के लिए उनका आभार भी जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट किया है। हालांकि उनके मैसेज और इतना लेट रिएक्ट करने पर आड़े हाथों लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनिल कपूर ने क्या कही फैमिली में मतभेद की बात

पोस्ट में अनिल ने लिखा, "जो करना था, वह किया गया। किस फैमिली के सदस्यों में मतभेद नहीं होते, लेकिन जब राष्ट्र की बात आती है, तो हम एक साथ खड़े होते हैं। हमेशा से हैं, हमेशा रहेंगे। हमारे सशस्त्र बलों के प्रति Thankful हूं कि वे डटे रहे और वीरता के साथ जवाब दिया। भारत भूलता नहीं। भारत माफ नहीं करता। जय हिंद…जय हिंद की सेना!"

View post on Instagram

अनिल कपूर के पोस्ट पर नेटीजन्स ने की जमकर खिंचाई

अनिल के पोस्ट पर फैंस ने रिएक्ट किया है। ज्यादातर लोगों ने अनिल को इस मुद्दे पर इतना लेट पोस्ट करने के लिए आड़े हाथों लिया। एक नेटीजन्स ने लिखा, "आप बहुत देर से आए सर"। दूसरे ने कहा, "मुंबई में सुबह हो गई।" तीसरे ने कहा, "इन सेलिब्रिटी को क्या हो गया है, अब वे सभी पोस्ट कर रहे हैं, क्या उन्हें नहीं पता कि युद्ध पहले ही समाप्त हो चुका है?" एक यूजर ने पूछा, "कैसे अचानक सभी सेलिब्रिटी देशभक्ति पर पोस्ट करने लगे..भाई लोग सीज फायर हो गया है..अब क्यों?"

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में9 जगहों पर स्ट्राइक की थी। इसके बाद टेंशन बढ़ गई थी।