MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अनुराग कश्यप का शॉकिंग खुलासा - 22 साल की बेटी कहती है, कैसे भी कमाऊं आपको क्या प्रॉब्लम?

अनुराग कश्यप का शॉकिंग खुलासा - 22 साल की बेटी कहती है, कैसे भी कमाऊं आपको क्या प्रॉब्लम?

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी बेटी आलिया को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। पढ़ें अनुराग कश्यप के खुलासे…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 01 2023, 12:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Social Media

अनुराग कश्यप ने आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि एक बार उनकी बेटी आलिया ने उन्हें अपने स्ट्रगल के बारे में बताया था और समझाया था कि वह उनके पिता से किस तरह अलग है। 

26
Image Credit : Social Media

बकौल अनुराग, "हमें लगता है कि हमारे बच्चे हमारे संघर्ष और उन्हें जो दिया गया है, उसके मूल्य को नहीं समझते हैं। लेकिन उनका संघर्ष अलग तरह का है। यह हमारे संघर्ष की तरह नहीं है, लेकिन यह है।"
 

36
Image Credit : Social Media

अनुराग कश्यप ने आगे कहा, “पैरेंट्स अपने बच्चों को नहीं समझते हैं। वे बस इतना चाहते हैं कि उनके बच्चे सेफ जोन में रहें और सेफ्टी की उनकी परिभाषा उनकी शर्तों से आती है। मेरी बेटी ने मेरे मुंह पर कहा कि आप मुझे नहीं समझते हो, मां मुझे नहीं समझती है। उसने कहा कि हर कोई उसे मेरी और मेरे संघर्ष की कहानियां सुनाता है कि कैसे मैं 500 रुपए लेकर यहां आया था।”

46
Image Credit : Social Media

अनुराग कश्यप के मुताबिक़ उनकी बेटी उनके संघर्ष पर कहती है, "मुझे फर्क नहीं पड़ता। यह आपकी गलती है कि आपके पैरेंट्स ने आपकी शिक्षा पर औकात से ज्यादा खर्च किया। लेकिन आप फिल्ममेकर बनना और कुछ और साबित करना चाहते थे। मुझे देने के लिए आपके पास उधार के पैसे नहीं थे। आपके पास मेरी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए पैसे थे। मेरा स्ट्रगल अपने आपसे है। खुद से संघर्ष काफी कड़ा होता है।"

56
Image Credit : Social Media

22 साल की आलिया कश्यप यूट्यूबर हैं और अपने पिता से साफ़तौर पर कहती हैं कि वे उनकी कमाई के बारे में ना पूछें। अनुराग के मुताबिक़, उनकी बेटी उनसे कहती है, "मैं जैसे भी कमा रही हूं, कमा रही हूं ना? रेंट खुद दे रही हूं। आपको क्या प्रॉब्लम है।" अनुराग ने बताया कि आलिया अलग रहती है और किराया खुद से भरती है। उन्होंने यह भी बताया कि आलिया का अपना यूट्यूब चैनल है, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाकर अपलोड करती हैं।

66
Image Credit : Social Media

बात 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' की करें तो यह फिल्म 3 फ़रवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में अलाया एफ और करण मेहता के अलावा विक्की कौशल स्पेशल अपीयरेंस देंगे। बताया जा रहा है कि उनका यह अपीयरेंस डीजे मोहब्बत के रोल में होगा। अनुराग कश्यप ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और इसे डायरेक्ट भी किया है।

और पढ़ें…

600 करोड़ी 'पठान' देकर भी तीनों खान में सबसे फ़िसड्डी हैं SRK, आमिर खान हैं बॉक्स ऑफिस के किंग

शादी की ख़बरों के बीच कहीं टॉवल तो कहीं बाथरोब में दिखीं अक्षरा सिंह, खोल दिया बैचलर पार्टी का राज

'प्रोड्यूसर ने प्राइवेट पार्ट्स पर मुक्के मारे, भागकर बचाई जान', छलका 'स्त्री' की एक्ट्रेस का दर्द

5 PHOTOS: TV एक्ट्रेस ने पूल में दिया ऐसा पोज कि देखते रह गए लोग, बोले- तुम तो सच में लूट लोगी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अनुराग कश्यप
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
4000 करोड़ की रामायण में बड़ा ट्विस्ट, बॉबी देओल Out! इस एक्टर को मिला कुंभकर्ण का रोल
Recommended image2
अजय देवगन की इस फिल्म में था भयानक सस्पेंस और जोरदार क्लाइमैक्स-सीक्वल+रीमेक दोनों बने
Recommended image3
Dhurandhar The Revenge का तूफ़ान, एडवांस बुकिंग से कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
Recommended image4
Rajpal Yadav की 5 बेस्ट कॉमेडी फिल्में OTT पर, देखते ही दिल खोल कर हंसने का करेगा मन
Recommended image5
Golmaal 5 में Big सरप्राइज! अक्षय कुमार संग दिखेगी ये हसीना, 17 Star मचाएंगे धमाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved