प्रसिद्ध असमिया गायिका गायत्री हजारिका का 44 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन। 'जोरा पाटे पाटे फागुन नामे' गाने से मिली थी लोकप्रियता।

Assamese Singer Gayatri Hazarika Passes Away : 44 वर्षीय असमिया सिंगर गायत्री हजारिका के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में वो कैंसर का इलाज करवा रहीं थीं। गीत 'जोरा पाटे पाटे फागुन नामे' गाने से उन्होंने खूब पॉप्युरैलैरिटी बटोरी थी। इस गाने के रिलीज के बाद उनके बहुत तेजी से फॉलोअर्स की संख्या बढी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैंसर से जूझ रहीं थीं गायत्री हजारिकाअसमिया गायिका गायत्री हजारिका का 16 मई को 44 वर्ष की आयु में 16 मई को निधन हो गया। उन्होंने गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह कोलन कैंसर का इलाज करा रही थीं। नेमकेयर अस्पताल के Managing Director डॉ. हितेश बरुआ ने इस खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "यह हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन है। हमने गायत्री हजारिका को खो दिया है। उनका आज दोपहर 2:15 बजे हमारे अस्पताल में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थीं और उनका हमारे अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था और कल उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।" 

Scroll to load tweet…


असमिया संगीत जगत में शोक की लहर

वे शानदार गायिकी और अपने इमोशन के लिए जानी जाती थी। उनका सबसे फेमस गाना ‘जोरा पाटे पाटे फागुन नामे…’ पर खू रील्स बनाई जाती है। गायत्री हजारिका असम के म्यूजिक वर्ल्ड की एक फेवरेट सिंगरथीं। उनके असामयिक निधन ने फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। उनके पार्थिव शरीर को शाम 6 से 8 बजे तक AASU हेड क्वार्टर स्वाहिद न्यास में सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा। 16 मई की रात को नबाग्रह श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।