- Home
- Entertainment
- Bollywood
- क्या आपको पता है Atal Bihari Vajpayee की पसंदीदा फिल्में, एक तो 25 बार देखी
क्या आपको पता है Atal Bihari Vajpayee की पसंदीदा फिल्में, एक तो 25 बार देखी
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर 2025 को 101वीं जयंती है। वे देश के सबसे प्रतिष्ठित राजनेता माने जाते हैं। वे प्रखर वक्ता के साथ उच्चकोटि के कवि भी थे। फिल्मों में भी उनकी रुचि थी। यहां हम अटलजी की पसंदीदा फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

25 दिसम्बर 1924 जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमन्त्री थे। उन्होंने ये पद तीन बार संभाला, वे पहले 13 दिन के लिए, 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक। फिर 8 महीने के लिए 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 और फिर13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमन्त्री रहे।
अटल बिहारी वाजपेयी ओजस्वी कवि, पत्रकार के साथ प्रखर वक्ता भी थे। वे भारतीय जनसंघ के फाउंडर मेंबर में शामिल थे। वाजपेयी ने राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना वाली अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को कविता पाठ करते वीडियो खूब वायरल होते हैं। उन्होंने देशभक्ति और धर्म पर कालजयी रचनाएं लिखी हैं। zeenews की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सबसे पसंदीदा नेता को केवल कविताएं ही नहीं मूवी भी बेहद पसंद थी। हॉलीवुड की कई फिल्में उन्हें पसंद थी।
अटल बिहारी वायपेयी को हॉलीवुड मूवी द ब्रिज ऑन द रिवर क्वाई ( लीडरशिप और एडेप्टेबिलिटी पर बेस्ड ) वहीं 1966 में रिलीज बॉर्न फ्री मूवी भी पूर्व पीएम को बेहद पसंद है।
साल 1982 में हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रिचर्ड अटेनबोरफ आई गांधी फिल्म में अमरीश पुरी, बेन किंगस्ले, रोशन सेठ, रोहिनी हट्टागडी ने काम किया था। ये मूवी भी अटल बिहारी वाजपेयी को बेहद पसंद थी। इसके अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तीसरी कसम, देवदास और बंदिनी भी उनकी फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं।
बीजेपी सांसद और फेमस एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 1972 में रिलीज मूवी सीता और गीता बेहद पसंदीदा मूवी थी। उन्होंने ये फिल्म 25 बार देखी थी। वैसे अटल बिहारी जब विबक्ष पर वार करते थे, तो उसमें फिल्मी डायलॉग की तरह असर होता था।

