MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • August Box Office: 2022 से 2024 तक इन 6 फिल्मों में क्लैश, 2025 में भिड़ेंगे 2 सुपरस्टार

August Box Office: 2022 से 2024 तक इन 6 फिल्मों में क्लैश, 2025 में भिड़ेंगे 2 सुपरस्टार

Bollywood Box Office Clash: 14 अगस्त को वॉर 2-कुली रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि अगस्त में बीते कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है। कोरोना महामारी के बाद 2022 से 2024 के अगस्त महीने में 6 फिल्मों में टक्कर देखने को मिली।

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Aug 13 2025, 02:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
फिल्म लाल सिंह चड्ढा रक्षाबंधन
Image Credit : instagram

फिल्म लाल सिंह चड्ढा-रक्षाबंधन

2022 के अगस्त महीने में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन रिलीज हुई थी। दोनों फिल्म के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिला था। हालांकि, दोनों ही सुपरफ्लॉप रही। डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने लाल सिंह चड्ढा को 180 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने 130 करोड़ कमाए थे। वहीं, आनंद एल राय ने रक्षाबंधन को 70 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 61.61 करोड़ कमाए थे।

25
फिल्म गदर 2-ओएमजी 2
Image Credit : instagram

फिल्म गदर 2-ओएमजी 2

2023 के अगस्त महीने में सनी देओल की फिल्म गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज हुईं थीं। एक ही दिन रिलीज हुई फिल्मों में टक्कर देखने को मिली। डायरेक्टर अनिल शर्मा की गदर 2 ने खूब धमाल मचाया। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 691.08 करोड़ का धांसू बिजनेस किया। डायरेक्टर अमित राय ने फिल्म ओएमजी 2 को 50 करोड़ के बजट में तैयार किया था और मूवी ने 221.08 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था।

35
फिल्म स्त्री 2-खेल खेल में
Image Credit : instagram

फिल्म स्त्री 2-खेल खेल में

2024 के अगस्त महीने में राजकुमार राव की स्त्री 2 और अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में रिलीज हुई थी। स्त्री 2 का जलवा तो देखने लायक था। अमर कौशिक की इस फिल्म बजट का 105 करोड़ था और इसने 874.58 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, मुदस्सर अजीज की फिल्म खेल खेल में डिजास्टर रही। 100 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म 56.78 करोड़ ही कमा पाई थी।

45
रजनीकांत की कुली
Image Credit : instagram

रजनीकांत की कुली

अगस्त 2025 में रजनीकांत की फिल्म कुली आ रही है। 14 को रिलीज हो रही इस फिल्म का मार्केट में जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। डायरेक्टर लोकेश कनगराज की इस मूवी का बजट 400 करोड़ है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर यशराज फिल्म्स की वॉर 2 से होगी।

55
ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2
Image Credit : instagram

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2

14 अगस्त को ही डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म वॉर 2 रिलीज हो रही है। ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का बजट 400 करोड़ है। इस एक्शन-थ्रिलर मूवी को देखने के लिए फैन्स क्रेजी हो रहे हैं। इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
ऋतिक रोशन
रजनीकांत
एनटीआर जूनियर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rekha समेत 32 वेटरन एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार, रैंप वॉक पर उतरीं वेटरन हीरोइन
Recommended image2
Akshay की Bhooth Bangla की नई डेट, इस तारीख को रिलीज हो रही हॉरर कॉमेडी
Recommended image3
4000 करोड़ की रामायण में Ba***ds of Bollywood एक्टर की एंट्री? Vikrant Massey थे पहली पसंद
Recommended image4
Dhurandhar 2 होगी फ्लॉप? Vadh 2 एक्टर नीना गु्प्ता ने क्यों जताई ये आशंका
Recommended image5
Sunny Deol की दहाड़ और एक्शन से फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस, हाथ लगी जबरदस्त फिल्म
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved