- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 36 साल में पहली बार पति ने घुटनों पर बैठ किया प्रपोज, इमोशनल हुईं भाग्यश्री
36 साल में पहली बार पति ने घुटनों पर बैठ किया प्रपोज, इमोशनल हुईं भाग्यश्री
'मैंने प्यार किया' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस भाग्यश्री की मानें तो उनके पति हिमालय दासानी ने 36 साल की शादी में उन्हें पहली बार प्रपोज किया है। भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर हिमालय संग फोटोशूट शेयर किया है और अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। देखें 5 PHOTO…

भाग्यश्री ने हिमालय संग अपना फोटोशूट शेयर करते हुए लिखा है, "पति का प्रपोजल! सीक्रेट सामने आ गया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हिमालय जी के रोमांटिक पति होने के बारे में सब लोग क्या महसूस करते हैं।"
भाग्यश्री आगे लिखती हैं, "वे पहले ऐसे नहीं थे और मैं हमेशा उनसे यह शिकायत करती थी कि उन्होंने कभी मुझे प्रपोज नहीं किया। इसलिए एक फोटोशूट के बीच मुझे हैरत हुई कि उन्होंने हमें यह गाना (दिलजीत दोसांझ इस वर्जन को सुनते तो रो पड़ते) गाते हुए रोक दिया। लेकिन आखिरकार पतिदेव अपने घुटनों पर आ गए।"
अंत में भाग्यश्री ने फोटोशूट क्लिक करने वाले कैमरा पर्सन को क्रेडिट दिया और लिखा, "कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर कर रही हूं, जो मेरे फोटोग्राफर प्रशांत समतानी ने क्लिक की हैं।' हालांकि, भाग्यश्री की पोस्ट में हिमालय का गाया गाना शामिल नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह फिल्म 'सूरमा' का गीत 'इश्क दी बाजियां' था, जिसे ओरिजिनली दिलजीत दोसांझ ने आवाज दी है।
भाग्यश्री ने उस वक्त बिजनेसमैन हिमालय दासानी से शादी कर ली थी, जब वे महज 20 साल की थीं और फिल्मों में उनकी एंट्री हुई ही थी। 19 जनवरी 1989 को भाग्यश्री और हिमालय की शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटा अभिमन्यु दासानी ने 2019 में 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं बेटी अवंतिका दासानी 2022 में वेब सीरीज 'मिथ्या' से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं।
भाग्यश्री की पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' भी उनकी शादी के 11 महीने बाद दिसंबर 1989 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वे बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में दिखीं। बड़े पर्दे पर पिछली बार उन्हें 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'शालिनी शिंदे का वायरल वीडियो' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'राजा शिवाजी' है, जो कई भाषाओं में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

