धोनी की वो Ex, जो उनकी शादी के 15 साल बाद भी हैं 'कुंवारी'!
साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी 36 साल की हो गई हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, उनका जन्म 5 मई 1989 को बेलागावी, कर्नाटक में हुआ था। राय लक्ष्मी वही एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम तकरीबन 15 साल पहले किकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा था।

यह तब की बात है, जब 2008-2009 के बीच वे आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एम्बेसडर थीं और धोनी इस टीम की कप्तानी कर रहे थे। कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों की नजदीकिया बढ़ीं और उन्हें प्यार हो गया।
हालांकि, यह रिश्ता बमुश्किल एक साल भी ना चला। दोनों का ब्रेकअप का ब्रेकअप हुआ और 2010 में धोनी ने साक्षी से शादी कर ली। रिपोर्ट्स की मानें तो राय लक्ष्मी और एम.एस. धोनी ने अपने करियर पर फोकस रखने के लिए ब्रेकअप किया था।
राय लक्ष्मी ने 2014 में एक मैगजीन के साथ बातचीत में धोनी के साथ अपने रिश्ते को एक दाग बताया था। उन्होंने कहा था कि यह ऐसा दाग है, जो उनकी जिंदगी से लंबे समय तक दूर नहीं जा पाएगा।
राय लक्ष्मी ने इसी तरह एक बातचीत में यह भी माना था कि उन्हें 5 बार प्यार हो चुका है और हर बार उन्हें धोखा मिला है। उनके मुताबिक़, वे बेहद इमोशनल इंसान हैं और आसानी से किसी पर भी भरोसा कर लेती हैं। उनके मुताबिक़, बार-बार धोखा खाने की वजह से वे काफी मजबूत हो गई हैं। राय लक्ष्मी की अभी तक शादी नहीं हुई है।
राय लक्ष्मी ने करियर की शुरुआत 2005 में तमिल फिल्म Karka Kasadara से की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की कई फिल्मों में काम किया। 2016 में 'अकीरा' से उनका हिंदी डेब्यू हुआ। इसके बाद वे 'जूली 2', 'ऑफिसर अर्जुन सिंह आईपीएस बैच 2000' में बतौर एक्ट्रेस और डांसर के तौर पर 'भोला' के आइटम नंबर 'पान दुकनिया' में नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

