- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Bobby Deol पर कौन डाल रहा lucky look बदलने का प्रेशर! बात टालना नहीं मुमकिन
Bobby Deol पर कौन डाल रहा lucky look बदलने का प्रेशर! बात टालना नहीं मुमकिन
बॉबी देओल के लिए दाढ़ी क्या वाकई में लकी साबित हुई है। शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में इस सवाल पर एक्टर ने रिएक्ट किया है। उनके अपने घर में इस लुक को बदलने के लिए प्रेशर है, सच तो ये है कि वे लंबे समय तक इसे टाल नहीं सकते हैं।

बॉबी देओल के लिए दाढ़ी क्या वाकई में लकी साबित हुई है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस सवाल पर एनिमल एक्टर ने रिएक्ट किया है। वहीं उन्होंने अपने घर की दिलचस्प बातें शेयर की हैं।
बीते एक दशक में बॉबी देओल ने अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखें हैं। वहीं पिछले कुछ सालों में, जब से गुप्त एक्टर ने अपनी लुक में बियर्ड को ऐड किया है, उनकी फिल्मों का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है।
बॉबी देओल ने ‘आश्रम’ वेब सीरीज से छोटे पर्दे के जरिए वापसी की, इसके बाद ‘एनिमल’ ब्लॉकबस्टर हुई। इसमें बॉबी देओल को उनकी एक्टिंग के लिए खूब तारीफें मिली हैं। वहीं उनका लुक भी खूब चर्चाओं में रहा।
ये भी पढ़ें-
अमिताभ की वजह से हुई कृष्णा अभिषेक की बहन की शादी, सुनील ग्रोवर का जसपाल भट्टी से कनेक्शन?
क्या बॉबी देओल के लिए उनकी बियर्ड लुक लकी साबित हुआ है। हाल ही में एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है। शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर इस सवाल पर बॉबी ने खुलकर इस पर बात की है। उन्हें भी लगता है कि दाढ़ी लुक को उनके फैंस ने हाथों हाथ लिया है।
बॉबी देओल ने अपने बियर्ड लुक पर घर के ही एक शख्स की आपत्ति को भी बयां किया है। दरअसल उनकी मां ने साफ कहा कि ये दाढ़ी उनके बेटे पर नहीं जंचती है। अब प्रोफेशनल फ्रंट पर भले ही बॉबी के लिए दाढ़ी लकी रही है, लेकिन मां प्रकाश कौर को तो उनका क्लीन शेव लुक ही अच्छा लगता है।
बॉबी देओल का मानना है कि भले ही ये लकी हो या फैंस को दाढ़ी लुक पसंद है, लेकिन मां तो फिर मां है। उनकी बात तो रखनी ही पड़ती है। हालांकि फिलहाल वो अपना लुक चेंज नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
क्या एनिमल पार्क में होगी Bobby Deol की वापसी, 'अबरार' के फ्लैशबैक का कितना चांस?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।