अनिल कपूर का सफर गैरेज से शुरू होकर करोड़ों की संपत्ति तक पहुंचा। फिल्म 'वो सात दिन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अनिल आज करोड़ों की कमाई करते हैं और लग्जरी जिंदगी जीते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई आकर अपना करियर बनाने का फैसला किया। उस समय अनिल ने काफी स्ट्रगल किया। यहां तक कि मुंबई में उनके पास रहने की भी जगह नहीं थी। उन दिनों अनिल, राज कपूर के गैरेज में रहते थे। इसके बाद अनिल ने किराए पर एक कमरा लिया और परिवार को भी लंबे समय तक किराए के मकान में ही रखा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनिल कपूर 1 महीने के ऐसे वसूलते हैं 1 करोड़

इसके बाद अनिल कपूर ने 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म हिट साबित हुई और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और फिर खूब कमाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल सालाना 12 करोड़ रुपए कमाते हैं। वो एक फिल्म में काम करने के लिए 2 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। वहीं वो ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 55 लाख रुपए चार्ज करते हैं। 

अनिल कपूर को है इन चीजों का शॉक

इसी के साथ ही अनिल के पास मुंबई, दुबई और अमेरिका में भी घर है। बेटे की पढ़ाई के दौरान उन्होंने अमेरिका में घर खरीदा था। वहीं अनिल के पास कई लग्जरी कार भी हैं, जैसे BMW, लैंबॉर्गिनी, ऑडी, जगुआर, मर्सिडीज बेंज एस, आदि। आपको बता दें अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'सूबेदार' में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म के जरिए वो सूबेदार अर्जुन सिंह की कहानी दिखाएंगे। इसके बाद वो 'वॉर 2' और 'एल्फा' में नजर आएंगे। वहीं वो और भी कई फिल्मों में नजर आएंगे, जिसके नाम अभी तक अनाउंस नहीं किए गए हैं।

और पढ़ें..

Avneet Kaur ने समंदर किनारे फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर, PHOTOS देख लोग हुए दीवाने