- Home
- Entertainment
- Bollywood
- September 2023 में रिलीज हो रही बॉलीवुड की यह फिल्में, 'जवान' से लेकर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' तक मचाएंगी धूम
September 2023 में रिलीज हो रही बॉलीवुड की यह फिल्में, 'जवान' से लेकर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' तक मचाएंगी धूम
सितंबर 2023 में बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान की जवान से लेकर विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' तक शामिल है। ऐसे में आइए देखते हैं इनके अलावा और कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है।

जवान
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। वहीं इसमें लीड रोल में नयनतारा ने काम किया है।
द ग्रेट इंडियन फैमिली
विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा पर बेस्ड है।
सुखी
शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक पंजाबी हाउसवाइफ सुखप्रीत की कहानी है, जो अपने दोस्तों के साथ 20 साल बाद रीयूनियन में के लिए दिल्ली जाती है। इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी है।
द वैक्सीन वॉर
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कोरोना महामारी के दौरान इंडियन साइंटिस्ट ने वैक्सीन को कैसे बनाया। इसमें नाना पाटेकर, अनुपम खेर, राइमा सेन जैसे कई एक्टर नजर आने वाली हैं।
गोल्डफिश
कल्कि केकलां, दीप्ति नवल, और रजत कपूर स्टारर फिल्म 'गोल्डफिश' में मां-बेटी के नाजुक रिश्ते को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 1 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
हैप्पी टीचर्स डे
राधिका मदान और निम्रत कौर की ये फिल्म 5 सितंबर को टीचर्स डे पर ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी स्कूल, टीचर्स और स्टूडेंट्स के आस-पास घूमती है।
और पढ़ें..
RRKPK में धर्मेंद्र और शबाना के लिप लॉक सीन पर ईशा देओल ने किया रिएक्ट, कह दी यह बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।