बोनी कपूर ने हाल ही में श्रीदेवी के साथ सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर कर फैंस को बताया कि आज उनकी वेडिंग एनिवर्सरी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की 27 साल पहले आज (2 जून) के दिन ही शादी हुई थी। अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ एक अनसीन फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास नोट भी लिखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिरडी में हुई थी श्रीदेवी-बोनी की शादी

इस फोटो में बोनी पत्नी श्रीदेवी के साथ वेनिस में नाव पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर बोनी ने कैप्शन में लिखा, ‘2 जून 1996 को हमने शिरडी में शादी की थी। आज हमे 27 साल हो गए।’

View post on Instagram

यूजर्स के रिएक्शन

अब बोनी की इस फोटो को देखकर फैंस श्रीदेवी को याद कर काफी उदास हो गए हैं। जहां एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'वो हमेशा आपके साथ हैं।' दूसरे ने लिखा, 'सचमुच वह गॉड गिफ्टेड थीं।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'हम उन्हें बहुत मिस करते हैं। वो हमेशा आपके पास ही हैं।'

आपको बता दें श्रीदेवी, बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले उनकी मोना शौरी से शादी हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हैं। कहा जाता है कि बोनी की दूसरी शादी करने की वजह से मोना को सदमा लग गया था और वो इससे काफी परेशान भी हो गई थीं।

दुबई में हुआ था श्रीदेवी का निधन

श्रीदेवी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में एक थीं। श्रीदेवी 'चांदनी', 'लम्हे', 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज', 'नगीना', 'सदमा' और 'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी हिंदी फिल्मों में अपने जबरदस्त रोल के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का 24 फरवरी, 2018 को दुबई में 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। दुबई में वो अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गई थीं। हालांकि इस सेलिब्रेशन के दौरान होटल के बाथ टब में उनकी बॉडी मिली थी।