लक्ष्मण उटेकर ने अनुराग कश्यप के 'सिनेमा खत्म' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कश्यप पर दर्शकों की पसंद न समझने का आरोप लगाया और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का हवाला दिया।
Chhaava Director Laxman Utekar Slams Anurag Kashyap : छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर ने अनुराग कश्यप की 'सिनेमा खत्म हो रहा है' कॉमेन्ट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इस स्टेटमेंट की कड़ी आलोचना करते हुए गैंग्स ऑफ वासेपुर डायरेक्टर को आईना दिखाया है।अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड छोड़ने का किया ऐलान
मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। हाल ही में उन्होंने द हिंदू से कहा कि वे मुंबई छोड़ चुके हैं। वे ‘टॉक्सिक’ फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा अब खत्म हो रहा है। वहीं इसपर छावा के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि उनमें दर्शकों की पसंद को स्वीकार करने की ताकत और इमोशन नहीं है।
लक्ष्मण उटेकर नेअनुराग कश्यप को लिया आड़े हाथोंमामाज़ काउच के साथ एक इंटरव्यू में, लक्ष्मण उटेकर ने अनुराग कश्यप की आलोचना करते हुए कहा कि उनका यह कहना गलत है कि दर्शकों में उनकी फिल्म को एक्सेप्ट करने की sensitivity नहीं है। उन्होंने आगे कहा, वे दर्शकों का टेस्ट स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उतेकर ने इस समय फिल्मों के 700-800 करोड़ के रिकॉर्ड तोड़ने वाले कलेक्शन का उदाहरण दिया, जिसका सीधा मतलब यह ये है कि सिनेमा खत्म नहीं हो रहा है। उन्होंने अनुराग कश्यप से बाहुबली, आरआरआर, पुष्पा और यहां तक कि उनकी फिल्म छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को स्टडी करने की भी सलाह दी।
छावा निर्देशक ने बताई बदलाव की जरुरतलक्ष्मण ने कहा कि फिल्म मेकर को अपनी सोच बदलनी चाहिए क्योंकि वह एक ही जगह पर अटके हुए हैं। उन्होंने इस बारे में कहा कि आज के समय में दर्शकों को फिल्मों के बारे में ज्यादा जानकारी है और वे अधिक अपडेट हैं उनके फोन में सिनेमा है। अब तो हर तीन साल में सिनेमा बदल जाता है और अब फिल्म मेकर के रूप में उन्हें खुद को भी अपडेट करना होगा। वे अतीत में अटके रहकर दर्शकों पर संवेदनशीलता न दिखाने का आरोप नहीं लगा सकते।
लक्ष्मण उटेकर ने कहा कि अगर वह (अनुराग कश्यप) चाहें तो चले जाएं क्योंकि कोई भी उन्हें रहने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है। अगर कोई क्रिएटिविटी से खुश है तो वह फिल्में बना सकते है।
इससे पहले, द हिंदू के साथ बातचीत में, अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री से खुद को दूर करने के लिए मुंबई से दूर जाने के बारे में कहा था। उन्होंने इंडस्ट्री को 'विषाक्त' कहा और अब इसमें बदल रही जरुरतों को उम्मीद के एकदम विपरीत बताया था।
