- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बॉलीवुड के 10 मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स, पर BOX OFFICE पर कितने हिट कितने फ्लॉप?
बॉलीवुड के 10 मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स, पर BOX OFFICE पर कितने हिट कितने फ्लॉप?
चिल्ड्रन डे देशभर में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में कई स्टार किड्स हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इनमें से कुछ को सफलता मिली, लेकिन कुछ अभी तक कमाल नहीं दिखा पाए हैं। जानते हैं अहान पांडे से लेकर सुहाना खान तक की फिल्मों का रिकॉर्ड…

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स
शाहरुख खान से लेकर चंकी पांडे और संजय कपूर कपूर तक की बेटियों ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। इनके अलावा और भी स्टार किड्स फिल्मों में काम कर रहे हैं। इनमें से कितनो को सफलता मिली आइए, जानते हैं…
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने 2018 में आई फिल्म केदारनाथ ने डेब्यू किया था। ये फिल्म हिट रही। सारा ने अभी तक 11 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से महज 4-5 ही हिट रही।
ये भी पढ़ें... Friday Release: एकसाथ आ रही 10 फिल्में, हॉरर-थ्रिलर के साथ कॉमेडी का लगेगा तड़का
अहान पांडे
चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने इसी साल यानी 2025 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
जाह्नवी कपूर
बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। ये मूवी हिट रही। वे अभी तक 13 फिल्मों में नजर आईं, इनमें से सिर्फ 2-3 फिल्में हिट रही।
जुनैद खान
आमिर खान का बेटा जुनैद खान 2024 में फिल्म महाराज से डेब्यू किया था। ये फिल्म रही और इसके बाद उनकी एक फिल्म और आई, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
अनन्या पांडे
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही। वे अभी तक 9 फिल्मों में नजर आ चुकी है, जिसमें सिर्फ 2-3 मूवी ही हिट रही।
खुशी कपूर
बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने 2023 में फिल्म द आर्चीज से डेब्यू किया था। ये फिल्म फ्लॉप रही। वे अभी तक 3 फिल्मों में नजर आ चुकी है, लेकिन कोई भी हिट नहीं रही।
सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 2023 में फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इसके बाद उनकी कोई मूवी नहीं आई। वे पापा के साथ फिल्म किंग में काम कर रही हैं।
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने इसी साल आई फिल्म नादानियां से डेब्यू किया। फिर वे फिल्म सरजमीन में नजर आए। उनकी दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही।
राशा थडानी
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इसी साल आई फिल्म आजाद से डेब्यू किया था। फिल्म डिजास्टर रही।
शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने इसी साल यानी 2025 में आई फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही।
ये भी पढ़ें... SRK-अजय देवगन एक तारीख पर भिड़े, रोमांस-कॉमेडी का लगाया तड़का-कौन बना BO किंग?