- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दीपिका पादुकोण 6 सेलेब्स को फूटी आंख भी नहीं करती हैं पसंद, लिस्ट में पॉपुलर फिल्ममेकर का भी नाम
दीपिका पादुकोण 6 सेलेब्स को फूटी आंख भी नहीं करती हैं पसंद, लिस्ट में पॉपुलर फिल्ममेकर का भी नाम
दीपिका पादुकोण ने फराह खान को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर तहलका मचा दिया है। पहले ही वो नाग आश्विन से लेकर कंगना रनौत के साथ विवादों में रही हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी यह दूरी चर्चा का कारण बन गई है।

दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल उन्हें 2 बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद फराह खान ने अपने ब्लॉग में उनका मजाक उड़ाया, जिसके बाद से दीपिका ने उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। ऐसे में आइए जानते कि फराह खान के अलावा दीपिका का किन सेलेब्स से छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है।
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के बीच भी ज्यादा बात नहीं होती है। दरअसल कई बार कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दीपिका पर बिना कुछ कहे निशाना साधा है।
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को नाग आश्विन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण अहम रोल में नजर आई थीं। हालांकि, इसके दूसरे पार्ट से इसे बाहर कर दिया गया। ऐसे में नाग और दीपिका के बीच बहस शुरू हो गई।
जब से फिल्म 'स्पिरिट' से संदीप रेड्डी वांगा को बाहर निकाला गया है, तब से दीपिका और संदीप एक-दूसरे की शक्ल भी देखना नहीं चाहते हैं।
इस लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। दरअसल दीपिका अपने करियर के शुरुआती दिनों में रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं, लेकिन रणबीर ने उन्हें धोखा दिया, जिसकी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया। ऐसे में उनके रिश्ते काफी खराब हो गए।
सोनम कपूर ने एक बार एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण को अपनी कलीग कहा था, तब से लोग यह कयास लगाने लगे कि उन दोनों के रिश्ते कुछ खास नहीं हैं।
फराह खान ने अपने य्टूयब ब्लॉग में दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड का मजाक बनाया था। इसके बाद से लोग कहने लगे कि दीपिका ने सोशल मीडिया से उन्हें अनफॉलो कर दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

