दीपिका-रणवीर  ( Deepika Padukone and Ranveer Singh )ने सागर रेशम के 16, 17, 18 और 19 फ्लोर में फैले अपार्टमेंट को खरीदा है। सूत्रों के मुताबिक इस लग्जरी हाउस के लिए इस कपल ने 119 करोड़ रुपये चुकाए हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ( Deepika Padukone and Ranveer Singh ) बीते कुछ समय से लाइमलाइट से दूर हैं । हाल ही में इस कपल को अपने नए घर के कंस्ट्रक्शन साइट पर देखा गया । दीपिका और रणवीर के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे। उनकी यात्रा का एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन शेयर किया गया है। इसमें रणवीर सिंह को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। दरअसल रणवीर सिंह ने अपनी हेयर स्टाइल चेंज कर ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नए घर में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने नए घर में शिफ्ट होने के लिए एक्साइटेड हैं। वे इसके जल्द पूरा होना का इंतज़ार कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले अपने नए घर के कंस्ट्रक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। वहीं 11 जून को रणवीर और दीपिका का अपने घर के कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचने का एक वीडियो वायरल हुआ है।

रणवीर सिंह को पहचानना हुआ मुश्किल

इस स्पॉट पर दीपिका को ऑल-ब्लैक कैजुअल लोअर और टॉप में देखा गया, वहीं रणवीर सिंह अपनी इमेज के अपोजिट चेहरे पर ब्लैक मास्क लगाकर यहां पहुंचे थे। आम तौर रणवीर सिंह अपने चेहरे को कवर नहीं करते हैं । वे खुलकर लोगों से मिलते हैं। वहीं उन्होंने अब छोटा हेयर कट किया है, जिसकी वजह से उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। कपल के साथ रणवीर के माता-पिता भी साइट पर पहुंचे थे।

रणवीर-दीपिका कर रहे प्रॉपर्टी में निवेश

इससे पहले पीटीआई ने ये खबर दी थी कि दीपिका-रणवीर ने मुंबई के बैंडस्टैंड की बिल्डिंग सागर रेशम की 16, 17, 18 और 19 प्लोर के अपार्टमेंट खरीदे हैं। इसके लिए कपल ने 119 करोड़ रुपये चुकाए हैं। वहीं रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में एक हाउस परचेस किया है।

दीपिका का वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण की लास्ट रिलीज शाहरुख खान स्टारर पठान थी, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी । इस मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की है। हालांकि रणवीर सिंह की सर्कस समेत कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं।