- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Deepika Padukone की ये 5 मूवी नहीं हो पाईं रिलीज! एक में डॉन, एक में बनने वाली थीं द्रौपदी
Deepika Padukone की ये 5 मूवी नहीं हो पाईं रिलीज! एक में डॉन, एक में बनने वाली थीं द्रौपदी
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्प्रिट' छोड़कर सबको हैरान कर दिया। 19 साल के करियर में दीपिका ने 30 से ज्यादा फ़िल्में की हैं। जानिए उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में, जो अनाउंस हुईं, पर रिलीज नहीं सकीं…

1.सपना दीदी
विशाल भारद्वाज ने यह फिल्म अनाउंस की थी। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में मुंबई की माफिया क्वीन बनने वाली थीं, जो अर्जुन उस्तरा द्वारा ट्रेंड की गई लेडी डॉन थी। इरफ़ान खान फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आते। लेकिन आर्थिक कारणों से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।
2.द इंटर्न
'आरक्षण' और 'पीकू' के बाद अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण की एक्ट्रेस के तौर पर यह तीसरी फिल्म होती, जो 2015 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' की रीमेक थी। अमित शर्मा इस फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन अज्ञात कारणों से यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी।
3.महाभारत
इस एपिक ड्रामा में दीपिका पादुकोण द्रौपदी का रोल करने वाली थीं।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट में यह खुलासा किया था। फिल्म का निर्माण मधु मंतेना करने वाले थे। हालांकि, इसे लेकर बाद में को डेवलपमेंट सुनने को नहीं मिला।
4. अनाम सुपरहीरो फिल्म
डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' के बाद दीपिका पादुकोण एक सुपरहीरो फिल्म करने वाली थीं। खुद दीपिका ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि वे एक दोस्त के साथ सुपरहीरो फिल्म प्लान कर रही हैं। लेकिन बाद में इस पर कोई डेवलपमेंट सामने नहीं आया।
5. अनाम कॉमेडी फिल्म
एक रिपोर्ट के मुताबिक़, दीपिका पादुकोण Eros STX GlobalCorporation के डिविजन STXfilms के साथ मिलकर एक क्रॉस कल्चरल कॉमेडी फिल्म बना रही थीं। लेकिन बाद में इस फिल्म का क्या हुआ? कोई नहीं जानता।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

