MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 'धुरंधर' ने 18 दिन में कूटे 900 CR, BO पर सलमान खान- SRK की हर फिल्म की धज्जियां उड़ना तय!

'धुरंधर' ने 18 दिन में कूटे 900 CR, BO पर सलमान खान- SRK की हर फिल्म की धज्जियां उड़ना तय!

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों से सजी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर' 18 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर गई है। इसके साथ ही सलमान खान और शाहरुख़ खान की हर फिल्म का 'धुरंधर' से पिछड़ना लगभग पक्का हो गया है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Dec 23 2025, 03:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?
Image Credit : Film Scene

'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 901 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसमें से 598.90 करोड़ रुपए का नेट और 712.98 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन इस फिल्म ने भारत में किया है। जबकि ग्रॉस 188.02 करोड़ रुपए इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से कूटे हैं।

यह भी पढ़ें : 2025 में रिलीज हुईं ये 5 रीमेक फ़िल्में, एक को छोड़ सब की सब डिजास्टर रहीं

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
'धुरंधर' 5 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्मों में होगी शामिल
Image Credit : instagram @akshaye khanna

'धुरंधर' 5 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्मों में होगी शामिल

'धुरंधर' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक की छठी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इसने टॉप 10 की लिस्ट में जायरा वसीम-आमिर खान स्टारर 'सीक्रेट सुपरस्टार', श्रद्धा कपूर- राज कुमार राव स्टारर 'स्त्री 2', विक्की कौशल स्टारर 'छावा' और आमिर खान स्टारर 'पीके' को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी दुनियाभर में ग्रॉस कमाई क्रमशः 875.58 करोड़ रुपए, 874.58 करोड़ रुपए, 797.34 करोड़ रुपए और 769.89 करोड़ रुपए हुई थी। मंगलवार के कलेक्शन के साथ यह रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' और सलमान खान स्टारर 'बंजरंगी भाईजान' को पछाड़ते हुए टॉप 5 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हो सकती है, जिनका वर्ल्डवाइड कलेक्शन क्रमशः 917.82 करोड़ रुपए और 918.18 करोड़ रुपए है।

34
बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने की राह पर 'धुरंधर'
Image Credit : Twitter

बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने की राह पर 'धुरंधर'

'धुरंधर' की कमाई की रफ़्तार इतनी है कि अगले एक से दो हफ्ते में यह सलमान खान और शाहरुख़ खान की सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन सकती है। इसके लिए सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के बाद इसे बस शाहरुख़ खान की दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' को और  पछाड़ना होगा, जिनका वर्ल्डवाइड कलेक्शन क्रमशः : 1050.3 करोड़ रुपए और 1148.32 करोड़ रुपए रहा। हालांकि, 'धुरंधर' का 'दंगल' को पछाड़कर नं. 1 बॉलीवुड फिल्म बनना थोड़ा मुश्किल होगा। 'दंगल' ने दुनियाभर में 1968.03 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें : 2025 में बॉक्स ऑफिस की असली धुरंधर बनीं ये 10 फ़िल्में, नं. 1 वाली ने दिया 18704% का मुनाफ़ा

44
वर्ल्डवाइड बॉलीवुड की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में
Image Credit : Film Poster

वर्ल्डवाइड बॉलीवुड की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में

  1. दंगल : 1968.03 करोड़ रुपए
  2. जवान : 1148.32 करोड़ रुपए
  3. पठान : 1050.3 करोड़ रुपए
  4. बजरंगी भाईजान : 918.18 करोड़ रुपए
  5. एनिमल : 917.82 करोड़ रुपए
  6. धुरंधर : 901 करोड़ रुपए
  7. सीक्रेट सुपरस्टार : 875.78 करोड़ रुप
  8. स्त्री 2 : 874.58 करोड़ रुपए
  9. छावा : 797.34 करोड़ रुपए
  10. पीके : 769.89 करोड़ रुपए

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Haiwaan Advance Booking Day 1: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ की ठंडी शुरुआत, अब तक बस इतने टिकट बिके
Recommended image2
Haiwaan First Review: कैसी है अक्षय कुमार की 'हैवान', रिलीज से पहले वायरल हुआ रिव्यू
Recommended image3
‘हनुमान अंश' का विदेशी धरती पर दिखा 'चमत्कार', नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले छाप डाले इतने नोट
Recommended image4
Nayyi Navelli Teaser: रोंगटे खड़े कर देता है 131 मिनट का टीजर, यामी गौतम का दिखा खतरनाक अवतार
Recommended image5
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे का चढ़ा पारा, काजी को लेकर बोलीं- ‘आज मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी’
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved