MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Dhurandhar ने 25वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी BO पर बना डाला रिकॉर्ड

Dhurandhar ने 25वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी BO पर बना डाला रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 24 दिन तक बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। लेकिन 25वें दिन इस फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया। 24वें दिन के मुकाबले इसकी कमाई में लगभग 54 फीसदी की गिरावट देखी गई। पढ़ें 'धुरंधर' की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Dec 30 2025, 12:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
25वें दिन 'धुरंधर' ने कितनी कमाई की?
Image Credit : Film Scene

25वें दिन 'धुरंधर' ने कितनी कमाई की?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर' ने 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को लगभग 11.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो रविवार के मुकाबले 53.9% कम है। 29 दिसंबर को यानी 24वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 24.30 करोड़ रुपए रहा था।

25
'धुरंधर' का 25 दिन का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
Image Credit : Film Scene

'धुरंधर' का 25 दिन का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

'धुरंधर' ने 25 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 741.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 1113.75 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है। फिल्म जल्दी ही शाहरुख़ खान स्टारर 'पठान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (1148.32 करोड़ रुपए) को पछाड़ ग्लोबली दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 700 करोड़ कमाकर भी इन 4 फिल्मों से पीछे, एक को पछाड़ने में छूटेंगे पसीने!

35
गिरावट के बाद भी 'धुरंधर' ने 25वें दिन बनाया रिकॉर्ड
Image Credit : Film Scene

गिरावट के बाद भी 'धुरंधर' ने 25वें दिन बनाया रिकॉर्ड

'धुरंधर' के कलेक्शन में भले ही 25वें दिन लगभग 56 फीसदी की गिरावट आई और भले ही इसने अब तक की सबसे कम कमाई की हो। फिर भी इसने एक रिकॉर्ड कायम किया है। वह रिकॉर्ड यह है कि लगातार 25 दिन से यह फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर रही है। यह इतने लंबे समय तक दो अंकों में कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी है।

45
चौथे सोमवार की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'धुरंधर'
Image Credit : Gemini AI

चौथे सोमवार की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'धुरंधर'

'धुरंधर' भारत में चौथे सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने इस मामले अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' को पीछे छोड़ा है। 'पुष्पा 2' अभी तक 6.8 करोड़ के कलेक्शन के साथ चौथे सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar ने 'पुष्पा 2' को पछाड़ बनाया वो रिकॉर्ड, जिसे तोड़ने में बॉलीवुड-साउथ के छूटेंगे पसीने!

55
लगातार चौथे हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई की ओर 'धुरंधर'
Image Credit : Film Scene

लगातार चौथे हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई की ओर 'धुरंधर'

'धुरंधर' लगातार चौथे हफ्ते में 100 करोड़ रुपए का आंकडा पार करने वाली पहली इंडियन फिल्म बनने की ओर आगे बढ़ रही है। इसने पहले तीन हफ़्तों में 218 करोड़ रुपए, 261.50 करोड़ रुपए और 189.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि चौथे हफ्ते के शुरुआती चार दिन में इसका कलेक्शन 73.1 करोड़ रुपए पहुंच गया है। इस हफ्ते में अगले तीन दिन में यह 26.9 करोड़ रुपए की कमाई करती है तो इस हफ्ते में भी फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ पहुंच सकता है। पिछले 3 दिनों 'धुरंधर' की कमाई ऐसी रही...

  • 22वां दिन (चौथा शुक्रवार) : 16.70 करोड़ रुपए
  • 23वां दिन (चौथा शनिवार): 20.90 करोड़ रुपए
  • 24वां दिन (चौथा रविवार): 24.30 करोड़ रुपए
  • 25वां दिन (चौथा सोमवार): 11.20 करोड़ रुपए

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रणवीर सिंह
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
अल्लू अर्जुन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Middle East Crisis: बेटी संग दुबई में फंसी यह एक्ट्रेस कौन, जो हाल बताते-बताते रो पड़ी!
Recommended image2
Iran-Israel Crisis के बीच फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, आंखों से देखा दहलाने वाला मंजर
Recommended image3
Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
Recommended image4
Holi पर आई दो बुरी खबर, 2 फिल्मी सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा-शोक में इंडस्ट्री
Recommended image5
क्यों होली खेलना पसंद नहीं करते ये 7 CELEBS? एक की वजह कर देगी इमोशनल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved