- Home
- Entertainment
- Bollywood
- रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक, जानें Dhurandhar की स्टार कास्ट की रियल लाइफ एज
रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक, जानें Dhurandhar की स्टार कास्ट की रियल लाइफ एज
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानते इसकी स्टारकास्ट की रियल लाइफ एज..

रणवीर सिंह
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड हीरो के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं अगर बात रणवीर सिंह की रियल लाइफ एज की करें, तो वो इस समय 40 साल के हैं।
संजय दत्त
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस अफसर चौधरी असलम का रोल निभाया है। संजय इस समय 66 साल के हैं।
अक्षय खन्ना
इस फिल्म में अक्षय खन्ना पाकिस्तानी पुलिस अफसर चौधरी असलम के बेटे के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय खन्ना इस समय 50 साल के हैं।
आर माधवन
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन भी हैं, जो कथित तौर पर एनएसए चीफ अजित डोभाल का किरदार निभाते नजर आएंगे। अगर बात आर माधवन की एज की करें, तो वो 55 साल के हैं।
अर्जुन रामपाल
इस फिल्म में अर्जुन रामपाल खतरनाक आतंकी इलियास कश्मीरी का किरदार निभा रहे हैं। अर्जुन 52 साल के हैं।
सारा अर्जुन
आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' में सारा अर्जुन नजर आएंगी। 20 साल की सारा अर्जुन फिल्म में 20 साल बड़े एक्टर रणवीर सिंह संग रोमांस करती नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

