- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar अब बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म, 21 दिन में तोड़ डाला शाहरुख़ खान की 'जवान' का रिकॉर्ड!
Dhurandhar अब बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म, 21 दिन में तोड़ डाला शाहरुख़ खान की 'जवान' का रिकॉर्ड!
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉलीवुड के हर स्टार की फिल्मों को पीछे छोड़ सबसे कमाऊ बॉलीवुड मूवी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्या सलमान, क्या आमिर और क्या शाहरूख खान। सभी अब रणवीर के पीछे हैं। पढ़ें ‘धुरंधर’ की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने तोड़ा SRK की 'जवान' का रिकॉर्ड
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत में कमाई के मामले में अभी तक शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' सबसे कमाऊ थी। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 643.87 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 21वें दिन इस आंकड़े को पार कर लिया है और 'जवान' को दूसरे स्थान पर खिसकाकर खुद अब तक की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 को ब्लॉकबस्टर कराने मेकर्स ने बनाया तगड़ा प्लान, लोग बोले-2000 करोड़ पक्के
'धुरंधर' ने 21वें दिन कैसे तोड़ा 'जवान' का रिकॉर्ड?
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की कि रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को लगभग 20.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसका भारत में नेट कलेक्शन 640.20 करोड़ रुपए पहुंचा। वहीं, ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक 'धुरंधर' ने लगभग 7.64 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस हिसाब से देखें तो फिल्म का कुल कलेक्शन 647 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है, जो कि 'जवान' के कुल कलेक्शन 643.87 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में, चार 600 करोड़ क्लब में
भारत में 5 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्मों में चार ऐसी हैं, जिनकी कमाई 600 करोड़ रुपए से ज्यादा है। देखें पांचों फिल्मों की लिस्ट और जानिए उनका नेट कलेक्शन...
- धुरंधर : 644 करोड़ रुपए+ (कमाई जारी है)
- जवान : 643.87 करोड़ रुपए
- स्त्री 2 : 627.02 करोड़ रुपए
- छावा : 600.10 करोड़ रुपए
- एनिमल : 556.36 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें : Dhurandhar Ranveer Singh के 'डॉन 3' छोड़ने का सच! आखिर क्या है वायरल ख़बरों की हकीकत?
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ 5 बॉलीवुड फ़िल्में
- दंगल : 1968.03 करोड़ रुपए
- जवान : 1148.32 करोड़ रुपए
- पठान : 1050.3 करोड़ रुपए
- धुरंधर : 960.05 करोड़ रुपए+ (कमाई जारी है)
- बजरंगी भाईजान : 918.18 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।