कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी 6 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी करने जा रही हैं। शादी की सिक्योरिटी का जिम्मा शाहरुख के एक्स बॉडीगार्ड को मिला है।

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding Updates: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी 6 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) से शादी करने जा रही हैं। कपल की शादी राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और 4 फरवरी से हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी। इस शाही शादी की सिक्योरिटी का जिम्मा पठान यानी शाहरुख खान के EX बॉडीगार्ड को मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाहरुख के एक्स बॉडीगार्ड को मिला जिम्मा : 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की शादी की सिक्योरिटी का जिम्मा शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन युगल को मिला है। सिद्धार्थ और कियारा की शादी में काफी टाइट सिक्योरिटी होने वाली है, क्योंकि इस शादी में कई वीआईपी गेस्ट शामिल होंगे। ऐसे में इन वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर कियारा और सिद्धार्थ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

3 फरवरी को ही वेडिंग वेन्यू पर पहुंच जाएगी सिक्योरिटी : 
रिपोर्ट की मानें तो कियारा और सिद्धार्थ की शादी की शादी में काफी कड़ी सुरक्षा होगी। इसके लिए सिक्योरिटी का जिम्मा संभालने वाली टीम 3 फरवरी को जैसलमेर पहुंच जाएगी। 4 फरवरी से शादी की सभी रस्में शुरू हो जाएंगी और फेरे 6 फरवरी को होंगे। शादी के अगले दिन यानी 7 फरवरी को कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट करेगा।

मेहमानों के लिए 70 लग्जरी गाड़ियों का इंतजाम : 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा-सिद्धार्थ की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में 4 और 5 फरवरी को होंगी। इस शादी में शाहरुख खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और मनीष मल्होत्रा के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि मेहमानों को एक जगह से दूसरी जगह लाने ले जाने के लिए मर्सिडीज-बेंज, जगुआर और BMW सहित 70 लग्जारी कारों का इंतजाम किया गया है।

ये भी देखें : 

PHOTOS: शक्ल सूरत ही नहीं कदकाठी में भी हूबहू कियारा आडवाणी दिखती है ये लड़की, जानें क्यों वायरल हो रही तस्वीरें