फातिमा सना शेख ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने संघर्षों के दिनों को याद किया और उसके बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी लाइफ में आज भी स्ट्रगल जारी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। वहीं फिल्म में फातिमा की परफॉर्मेंस को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की और कहा कि वो बहुत ही मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वो आज भी किराए के घर में ही रहती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्टर की लाइफ में कभी खत्म नहीं होता है स्ट्रगल

फातिमा सना शेख ने कहा, 'मैं बहुत ही मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं। मैं ऐसी जगह से आती हूं, जहां हम बेसमेंट पर 1 आरके में रहते थे। वो एक पार्किंग बेसमेंट था, जिसे घर के रूप में बदल दिया गया था। यह एक प्रोसेस है और मुझे खुद पर बहुत गर्व होता है। ऐसा नहीं है कि मैंने कोई घर खरीद लिया है। मैं किराए के मकान में रहती हूं। कम से कम मैंने उन मील के पत्थर को पार कर लिया है, जो मैं स्ट्रगल करते समय करना चाहती थी और आज भी मैं स्ट्रगल ही कर रही हूं। यह प्रक्रिया कभी नहीं रुकती और संघर्ष कभी खत्म नहीं होता है।'

फातिमा ने की एक्टर की जरूरतों के बारे में बात

फातिमा सना शेख ने आगे कहा, 'आप लगातार अच्छा काम करने की तलाश में रहते हैं और खुद से लड़ते रहते हैं कि मैं पैसे के लिए काम करूं या इंतजार करूं। इसलिए आप भी अपनी जरूरतों और चाहतों के हिसाब से बदलते रहते हैं। अगर मुझे अपने बिल और लोन को चुकाना है, तो वो सारी चीजें करनी पड़ेगी जो मैं नहीं करना चाहती हूं, क्योंकि आपको कैसे भी गुजारा करना है। पर अगर आपके पास सारी सुख सुविधाएं हैं तो आप वही काम करेंगे जिसे करके आपके खुशी मिले पर कभी-कभी आपके पास च्वाइस नहीं होती है।'

और पढ़ें..

शहनाज गिल ने अपने भाई को गिफ्ट की ब्रैंड न्यू मर्सिडीज कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश