बॉलीवुड निर्देशक और निर्माता विनोद छाबड़ा का 55 साल की उम्र में निधन। मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार। फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर।

Vinod Chhabra Death: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनोद छाबड़ा का मुंबई में 5 जून को निधन हो गया। वो महज 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनका निधन कैंसर की वजह से हुआ है। वो लंबे समय से इस बीमारी से पीड़ित थे। वहीं उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशीवारा में किया जाएगा। बता दें 3 जून को टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। वहीं अब विनोद के यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। विनोद के चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं और इस कठिन समय में उनके परिवार को हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन थे विनोद छाबड़ा?

विनोद छाबड़ा का जन्म 1 जनवरी 1970 को हुआ था। वो एक अनुभवी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे, जिन्होंने विभिन्न भाषाओं में कई फिल्में बनाईं, जैसे हिंदी, बंगाली, मलयालम, तमिल और तेलुगु सहित 20 से ज्यादा भाषाओं की फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वो पिछले 40 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा थे। उनकी फिल्में अक्सर दर्शकों को आकर्षित करती थीं। विनोद छाबड़ा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में बनाई थीं, जैसे सवारिया खाटू श्याम की अमर गाथा, माई हस्बैंड्स वाइफ, माई स्टोरीज शाक, आदि। वहीं उन्होंने कुछ फिल्मों में एक्टर के तौर पर भी काम किया है, जैसे याद दोस्ती, आदि।