- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा पर बनी 7 शानदार एनिमेटेड मूवीज, OTT पर लें मजा
Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा पर बनी 7 शानदार एनिमेटेड मूवीज, OTT पर लें मजा
Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। हर घर में बप्पा के आगमन की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच आपको गणपति पर बनी एनिमेटेड मूवीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बच्चे ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

फिल्म माई फ्रेंड गणेशा (2007)
माई फ्रेंड गणेशा एक पॉपुलर चिल्ड्रन फिल्म है, जो एक आठ साल के लड़के की कहानी पर बेस्ड है। इसमें मजेदार गाने, इमोशनल पल और जिंदगी जीने का सबक भी दिखाया गया है। ये मूवी माइथोलॉजी के साथ मॉर्डन कहानी पर बेस्ड है। इसके डायरेक्टर राजीव एस रुईआ है। इसमें अहसास चन्ना, किरण जंजानी, शीतल शाह और उपासना सिंह ने लीड रोल प्ले किया है। इसे ओटीटी जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
फिल्म बाल गणेश (2007)
बाल गणेश एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें भगवान गणेश के बचपन की कहानी को दिखाया गया है। मस्ती, भक्ति और नैतिक शिक्षा से भरपूर इस फिल्म में उनके चंचल स्वभाव को खूबसूरती से दर्शाया गया है। इसके डायरेक्टर पंकज शर्मा और इसकी पटकथा राजेंद्र महरा ने लिखी है। ये मूवी ओटीटी जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।
फिल्म हमारा दोस्त गणेश (2007)
हमारा दोस्त गणेश एक दिल छू लेने वाली एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें बच्चों और भगवान गणेश के बीच के बंधन को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस फिल्म में गणेश को एक प्यारे दोस्त के रूप में पेश किया है, जो बच्चों को चुनौतियों से पार पाने के लिए ज्ञान, साहस और मार्गदर्शन देते हैं। इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
फिल्म बाल गणेश 2 (2009)
बाल गणेश 2 एक एनिमेटेड सीक्वल है, जो युवा भगवान गणेश के साहसिक कारनामों को आगे बढ़ाती है। यह फिल्म उनके चंचल स्वभाव, बुद्धिमत्ता और साहस को दिखाती है। कलरफुल सीन्स, मनोरंजक गीतों और पौराणिक कथाओं से भरपूर ये फिल्म बच्चों का मनोरंजन तो करती ही है साथ ही उन्हें नैतिक मूल्य भी सिखाती है। इसे पंकज शर्मा ने डायरेक्ट किया था। मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
फिल्म बाल गणेश 3 (2015)
बाल गणेश 3, भगवान गणेश की बाल कथाओं पर बेस्ड पॉपुलर एनिमेटेड फिल्म है। रोचक कहानी, हास्य और नैतिक शिक्षा से भरपूर ये फिल्म बच्चों का मनोरंजन करती और साथ ही उन्हें एजुकेट भी करती है। इसका पिक्चराइजेशन भी बहुत शानदार तरीके से किया गया है। इसके डायरेक्टर विजय एस भानुशाली थे। फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
फिल्म मोरेया (2011)
मोरेया एक मराठी फिल्म है, जो गणेश उत्सव के उत्साह और भक्ति को दर्शाती है। दो प्रतिद्वंद्वी मंडलों के बैकड्रॉप पर आधारित यह फिल्म एकता, आस्था और सामुदायिक भावना को उजागर करती है। इसके डायरेक्टर अवधूत गुप्ते और अतुल कांबले हैं। इसमें संतोष जुवेकर, चिन्मय मंडलेकर, परी तेलंग, स्पृहा जोशी, दिलीप प्रभावलकर लीड रोल में हैं। इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
जय गणेश (2014)
जय गणेश एक भक्तिमय एनिमेटेड फिल्म है, जो विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रेरक कहानियों की दिखाती है। उनकी बुद्धि, शक्ति और चंचलता को प्रदर्शित करती इस मूवी को बच्चे देखना खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं ये फिल्म भक्तों को पॉजिटिविटी और सक्सेस की ओर ले जाने के लिए भी प्रेरित करती है। इसे यूट्यूब कर देख सकते हैं।