'महाभारत' में 'शकुनी मामा' उर्फ गुफी पेंटल की तबीयत इस समय नाजुक है। वो इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं और जिंदगी-मौत से लड़ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के पॉपुलर शो 'महाभारत' में 'शकुनी मामा' का रोल निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल इस समय जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं। खबर है कि वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनकी हालत काफी नाजुक है। गुफी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें 'शकुनी मामा' के रोल की वजह से काफी पसंद करते हैं। हालांकि क्या आपको पता है कि उन्हें 'महाभारत' का एक एपिसोड को करने के लिए कितने पैसे मिलते थे?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुफी को मिलते थे मात्र 3,000 रुपए

गुफी पेशे से इंजीनियर हैं, उन्होंने अपनी जॉब छोड़कर मॉडलिंग शुरू की थी। उन्होंने शो 'महाभारत' को बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर ज्वाइन किया था, लेकिन बाद में उन्हें 'शकुनी मामा' का रोल ऑफर हुआ और उन्होंने इसके लिए हां कह दिया था। उस समय उनको एक एपिसोड करने के मात्र 3,000 रुपए मिलते थे।

कैसे मिला था गुफी को शकुनी मामा का रोल

इस बात का खुलासा गुफी ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उनका कहना था कि शो की स्क्रिप्ट लिख राही मासूम रजा की नजर जैसे ही उन पर पड़ी, वैसे ही मासूम उन्हें शकुनी का रोल करने की सलाह दी। उसके बाद जब उन्हें शकुनी मामा का रोल ऑफर हुआ था तब वो सोच में पड़ गए थे कि इसके लिए हां कहनी चाहिए या नहीं। उन्हें लगा था कि इस रोल की वजह से लोग उनकी आलोचना करेंगे।

फिल्म का डायरेक्शन भी कर चुके हैं गुफी

गुफी पेंटल की बात करें तो उन्होंने 1980 के दशक में टीवी सीरियल्स के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। महाभारत के अलावा उन्होंने श्री चैतन्य महाप्रभु नाम की एक फिल्म का डायरेक्शन भी किया था। 2010 में गूफी पेंटल ने महाभारत के को-एक्टर पंकज धीर के साथ मुंबई में एक एक्टिंग स्कूल खोला।