नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या पर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट करने का आरोप लगा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक शादी के 4 साल बाद अलग हो चुके हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात का खुलासा किया है। ऐसे में अब लोग दोनों के अलग होने की वजह जानना चाह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हार्दिक पांड्या का अफेयर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनन्या पांडे से चल रहा है, जिसकी वजह से नताशा ने उन्हें छोड़ दिया। अनंत-राधिका की शादी में अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या ने लोगों का ध्यान खींचा था। इस शादी में दोनों ने जमकर डांस किया था, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चा होने लगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनन्या के करीबी ने कही यह बात

अब इस बारे में बात करते हुए अनन्या के एक करीबी सूत्र का कहना है, 'अनन्या और हार्दिक एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। दोनों ने अंबानी फैमिली के वेडिंग फंक्शन में जमकर पार्टी की थी। अनन्या पांडे जिनसे भी मिलती हैं, उनके साथ फ्रेंडली हो जाती हैं। दोनों के अफेयर की खबरें फेक हैं। अनन्या इस समय अपने काम और करियर पर फोकस कर रही हैं। इसलिए अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या के अफेयर की बातें बिल्कुल गलत है।'

आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं अनन्या

आपको बता दें अनन्या पांडे खुद से 13 साल बड़े आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं, लेकिन कुछ समय पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया। वहीं हार्दिक पांड्या ने मई 2020 में नताशा स्टेनकोविक से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद जुलाई में नताशा ने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया। फिर 2023 फरवरी में उन्होंने राजस्थान में नताशा के साथ एक ग्रैंड वेडिंग भी की थी। हालांकि, अब हार्दिक पंड्या से अलग होने के बाद नताशा अपने बेटे के साथ अपने होमटाउन सर्बिया चली गई हैं।

और पढ़ें..

शाहरुख़ खान के नाम पर जारी हुआ सोने का सिक्का, यह सम्मान पाने वाले पहले एक्टर बने