हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचवाते समय एक महिला द्वारा छूए जाने पर हेमा मालिनी असहज हो गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा, महिला से फोटो खिंचवाते समय उन्हें न छूने के लिए कह रही हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा एमपी हेमा मालिनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में फोटो खिंचवाते समय एक महिला फैन द्वारा उनके शरीर को छू लेने से हेमा मालिनी नाराज हो गईं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी, महिला से फोटो खिंचवाते समय उन्हें ना छूने के लिए कह रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हेमा मालिनी हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, जहां फोटो खिंचवाने के लिए लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक महिला हेमा मालिनी के ज्यादा करीब आने की कोशिश करने लगी। यह देखकर अभिनेत्री नाराज हो गईं। वीडियो में हेमा मालिनी को 'मत छुओ' कहते हुए सुना जा सकता है।

View post on Instagram

हेमा मालिनी के वायरल वीडियो पर क्या है रिएक्शन

अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग कॉमेन्ट बॉक्स में हेमा मालिनी को खरी-खोटी सुना रहे हैं तो कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी लिख रहे हैं। एक ने कहना- हेमा मालिनी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि महिला ने उनकी प्राइवेसी में दखल देने की कोशिश की। वहीं, एक ने लिखा- ये कोई नई बात नहीं है, हेमा मालिनी पहले भी ऐसा कर चुकी हैं।

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब किसी फैन की हरकत से हेमा मालिनी नाराज हुई हैं। जनवरी 2024 में गुलजार की बायोग्राफी 'गुलजार साब: हजार राहें मुड़ के देखीं' के विमोचन समारोह के दौरान एक फैन द्वारा सेल्फी के लिए कहने पर भी वो नाराज हो गई थीं। हेमा मालिनी ने फैन पर भड़कते हुए कहा था- हम यहां सेल्फी लेने नहीं आए हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।