- Home
- Entertainment
- Bollywood
- रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 इंडियन फ़िल्में, जानिए नं. 1 पर किसका कब्ज़ा
रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 इंडियन फ़िल्में, जानिए नं. 1 पर किसका कब्ज़ा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। रूस और भारत के रिश्ते काफी नजदीकी हैं। रूस में भारत की कई फिल्मों ने इतिहास रचा है। नज़र डालिए रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 भारतीय मूवी पर.…

1.डिस्को डांसर (1982)
मिथुन चक्रवर्ती स्टारर 'डिस्को डांसर' सोवियत संघ के दौर में रिलीज हुई थी और यह वहां की मुद्रा के हिसाब से अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है। बताया जाता है कि इस फिल्म ने 60 मिलियन रबल की कमाई की थी, जो उस वक्त के हिसाब से 75.9 मिलियन डॉलर होते हैं। फिल्म में लगभग 120 मिलियन टिकट बिके थे।
2.आवारा (1951)
राज कपूर स्टारर इस फिल्म ने सोवियत संघ में 29 मिलियन रबल की कमाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के 100 मिलियन से ज्यादा टिकट बिके थे। इनमें फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर बिके टिकट भी शामिल हैं।
3.मेरा नाम जोकर (1970)
राज कपूर स्टारर 'मेरा नाम जोकर' ने भी सोवियत संघ में तगड़ी कमाई की थी। बताया जाता है कि उस दौर में इस फिल्म के लगभग 70 मिलियन टिकट बिके थे। हालांकि, कमाई के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।
4.बॉबी (1973)
इस फिल्म का डायरेक्शन राज कपूर ने किया था। जबकि ऋषि कपूर की बतौर लीड एक्टर यह पहली फिल्म थी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, इस फिल्म के उस वक्त 62 मिलियन टिकट सोवियत संघ में बिके थे।
5. पुष्पा : द राइज (2023)
अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा : द राइज' आज के दूर के हिसाब से रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बताई जाती है। 2021 में यह फिल्म भारत में रिलीज हुई थी और दिसंबर 2023 में इसे रूस में रिलीज किया गया था। फिल्म ने वहां लगभग 10 मिलियन से ज्यादा रबल की कमाई की थी, जो भारतीय मुद्रा में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा होते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।