Honey Singh Birthday: सिंगर और रैपर हनी सिंह 42 साल के हो गए हैं। उन्होंने पंजाबी गानों से करियर शुरू किया और बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया। जानिए नेट वर्थ समेत उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें!

Net Worth Of Yo Yo Honey Singh: सिंगर और रैपर हनी सिंह 42 साल के हो गए हैं। 15 मार्च 1983 को हनी सिंह का जन्म दिल्ली के करमपुरा में हुआ था। हनी सिंह का असली नाम (Honey Singh Real Name) हिर्देश सिंह है। परफॉर्मेंस और संगीत की दुनिया में पहचान बनाने के लिए उन्होंने हनी नाम एडॉप्ट किया है। हनी 2003 से लगातार बतौर सिंगर और रैपर काम कर रहे हैं। उन्होंने हिप हॉप म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने नाम के आगे यो यो लगाने वाले हनी सिंह आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं। जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Honey Singh का बॉलीवुड डेब्यू

पंजाबी गानों से अपना करियर शुरू करने वाले हनी सिंह ने बॉलीवुड में अपना पहला गाना फिल्म 'शक्ल पे मत जा' में गाया था, जो 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का 'शक्ल पे मत जा पांडू' सॉन्ग हनी सिंह ने गाया था। 2012 में उन्होंने सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर 'कॉकटेल' का गाना 'मैं शराबी' गाया था। गाने का म्यूजिक भी हनी सिंह का ही था। खास बात यह है कि इस गाने के लिए उन्होंने कथिततौर पर 70 लाख रुपए लिए थे। यह इतनी बड़ी रकम थी, जो उस वक्त तक किसी भी सिंगर को नहीं मिली थी। यानी वे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर बन गए थे।

Yo Yo Honey Singh की नेट वर्थ?

2024 में कोइमोइ की एक रिपोर्ट में हनी सिंह की नेट वर्थ को लेकर दावा किया गया था। बताया गया था कि उनके पास 25 मिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति है, जो भारतीय रुपयों मे लगभग 217 करोड़ रुपए होती है। बताया जाता है कि मुंबई में हनी सिंह के पास दो आलीशान घर हैं। गुरुग्राम में उनकी एक प्रॉपर्टी है। हनी सिंह अपनी फैमिली के साथ जिस घर में रहते हैं, उसकी कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जाती है। दुबई में हनी सिंह का विला है और नोएडा में उनकी तकरीबन 4 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

हनी सिंह का कार कलेक्शन

हनी सिंह को लग्जरी कारों का शौक है। उनके गैरेज में एक से बढ़कर एक ब्रांड की शानदार कारों को देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह के पास रोल्स रॉयस, ऑडी R8 V10 और जैगुआर एक्सजे एल जैसी लग्जरी कारें हैं।