Housefull 5 Day 9 : अक्षय कुमार की मूवी की जोरदार वापसी! कूटे इतने करोड़
हाउसफुल 5 ने वीकडेज़ में थोड़ी सुस्ती के बाद शनिवार को फिर से रफ़्तार पकड़ी। क्या वीकेंड पर दर्शकों का प्यार फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नई t उंचाइयों तक ले जाएगा?

Housefull 5 Box Office Collection Day 9 : Housefull 5 ने पहले वीकेंड पर शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे वीकएंड आते-आते फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी थी। लेकिन 14 जून शनिवार को एक बार फिर अक्षय कुमार की मूवी ने दम दिखाया है।
14 जून को शनिवार है, इसलिए फिल्म मेकर उम्मीद है कि वीकएंड पर इसे खूब दर्शक मिलेंगे। वहीं दूसरे रविवार से भी प्रोड्यूसर को बहुत उम्मीदें हैं।
हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 8 दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित ₹ 133.25 करोड़ की कमाई की। यहां हाउसफुल 5 का 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी दी गई है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, हाउसफुल 5 ने अपने नौवें दिन भारत में लगभग 6.67 करोड़ की कमाई की है।
शुरुआती रुझानों के मुताबिक हाउसफुल 5 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹ 139.92 Cr करोड़ रुपये है। देर रात तक इसमें बढोतरी हो सकती है।
शनिवार, 14 जून 2025 को हाउसफुल 5 की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 16.39% है। इसमें रात के शो का आंकड़ा शामिल नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।