- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Housefull 5 में आखिर क्यों हैं क्लाइमेक्स A और B, Spoiler पर क्या है स्ट्रटेजी
Housefull 5 में आखिर क्यों हैं क्लाइमेक्स A और B, Spoiler पर क्या है स्ट्रटेजी
हाउसफुल 5 में दो अलग-अलग क्लाइमेक्स और हत्यारे हैं! जानिए 5A और 5B के पीछे की कहानी और मेकर्स की स्ट्रेटेजी। क्या ये डबल डोज बॉक्स ऑफिस पर भी डबल कमाई करेगी?

हाउसफुल 5 की मर्डर मिस्ट्री में 2 अलग-अलग हत्यारे क्यों हैं। अक्षय कुमार, रितेश, अभिषेक की फिल्म के दोनों क्लाइमेक्स इतने डिफरेंट रखे हैं कि देखने वाले भी अचरच में पड़ जाते हैं। यहां हम दोनों पार्ट की स्टोरी औऱ मेकर की स्ट्रेटजी के बारे में आपको बता रहे हैं।
अक्षय कुमार ने अपनी हालिया फिल्म हाउसफुल 5 के साथ कॉमेडी जॉनर में धमाकेदार वापसी की है। मल्टी-स्टारर कॉमेडी थ्रिलर ने भारत में अपने पहले दो दिनों में 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है।
हाउसफुल 5 फ्रैंचाइज़ी की 5वीं स्टॉलमेंट दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज़ होने के अपने नए प्रयोग के लिए चर्चा में है। हाउसफुल 5A और 5B के नाम से रिलीज की गई है। इस फ़िल्म के दो अलग-अलग किलर हैं। जिसका सस्पेंस अंत में खुलता है।
हाउसफुल 5 एक क्रूज शिप पर हुई मर्डर की कहानी है। एक अमीर अरबपति (रंजीत) की मौत हो जाती है। वो अपनी संपत्ति अपने वारिस जॉली को दे जाता है। ट्विस्ट यह है कि क्रूज पर तीन जॉली हैं - अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन। एक डॉक्टर जो जॉली की असली पहचान उजागर कर सकता है, उसकी बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। इस मर्डर में तीनों की गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी संदिग्ध हैं।
हाउसफुल 5 के दो वर्जन में अलग-अलग क्लाइमेक्स और अलग-अलग हत्यारे हैं, जो देखने के एक्सपीरिएंस को थोड़ा बदल देता है। फिल्म के 140 मिनट के रनटाइम में, पहले दो घंटे दोनों वर्जन में कोई डिफरेंस नहीं हैं, लेकिन आखिरी के 20 मिनट में दोनों पार्ट की कहानी बदल जाती है। ।
हाउसफुल 5 के दोनों पार्ट से पता चलता है कि अभिषेक बच्चन यानि जलभूषण उर्फ जॉली हत्यारा है। हालांकि असली मास्टरमाइंड अलग-अलग है।
हाउसफुल 5A से पता चलता है कि रंजीत का बेटा देव (फरदीन खान) मास्टरमाइंड है, जो अपने पिता की सारी 69 बिलियन पाउंड की संपत्ति अपने लिए चाहता था। उसने इस अपराध में डुप्लीकेट जॉली को अपने पार्टनर बनाया।
हाउसफुल 5B इसमें थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें माया (चित्रांगदा सिंह) को मास्टरमाइंड के रूप में दिखाया गया है, जो रंजीत की कंपनियों की CFO है। वह हत्याओं की साजिश रचती है ताकि पैसा उस तक पहुंचे और वह अपने जुए के कर्ज से मुक्ति पा सके।
हाउसफुल 5 के दो क्लाइमेक्स क्यों
फिल्म मेकर ने खुलासा किया है कि दोनों क्लाइमेक्स अलग-अलग और एक साथ शूट किए गए थे, जिसमें केवल कलाकारों को ही दो हत्यारों की पहचान के बारे में पता था। निर्माताओं को उम्मीद है कि दो क्लाइमेक्स रखने से कुछ उत्साही लोग दो बार मूवी देखेंगे, इससे उनकी इनकम में इजाफा होगा।
वहीं मेकर की ये सोच भी हो सकती हैं कि डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर भी दो अलग अलग मूवी के राइट्स बेचने से एक्सट्रा इनकम कमाई जा सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

