ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट शेयर करके अपनी लेडी लव सबा आजाद को बर्थडे विश किया है। अब इस पोस्ट को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की लेडी लव सबा आजाद का 1 नवंबर को बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर ऋतिक ने सोशल मीडिया के जरिए सबा आजाद को बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने सबा के लिए एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। इस खूबसूरत फोटो में सबा और ऋतिक एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो कपल के यूरोप के वेकेशन के दौरान की हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऋतिक रोशन ने शेयर किया सबा के लिए रोमांटिक पोस्ट

ऋतिक ने लिखा, 'हम सभी एक ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां पर हमें सुकून महसूस हो, ऐसी पार्टनरशिप जहां हम प्रेरित और सुरक्षित महसूस करें- ऐसा पार्टनर जिसके साथ हम दिल खोलकर जिंदगी से कह सकें कि बताओ तुम और क्या-क्या देने वाली हो, हम रोमांच से गुजरने के लिए तैयार हैं। मैं तुम्हारे साथ ऐसा ही महसूस करता हूं। तुम मेरा घर हो, जहां से रोमांच की शुरुआत होती है। दुनियादारी निभाते हुए भी एक जादुई एहसास होता है, मैंने तुमसे ये सब सीखा है। तुम जैसी हो वैसी होने के लिए शुक्रिया, चलो हम रोमांच पर निकलते हैं, हैप्पी बर्थडे माय लव।'

इस फोटो में ऋतिक और सबा दोनों ही कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। जहां सबा ने ग्रे जॉगर्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ ब्लैक-व्हाइट टॉप पहना था। वहीं ऋतिक ने मैचिंग जॉगर्स और स्नीकर्स के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी।

View post on Instagram

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ से भी हैं सबा के अच्छे रिश्ते

हाल ही में ऐसी अफवाहें आई थीं कि सबा और ऋतिक शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कुछ समय पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया गया कि दोनों एक साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि ऋतिक ने इस बात से इनकार कर दिया था। आपको बता दें ऋतिक और सबा पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। वहीं सबा और ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन की भी अच्छी खासी बॉन्डिंग है।

और पढ़ें…

अंबानी की पार्टी में इन बी-टाउन एक्ट्रेसेस ने किया शहनाज गिल को बुरी तरह से इग्नोर? देखें VIDEO