MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • War 2 बनी यशराज स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा रनटाइम वाली मूवी, जानें बाकियों का हाल

War 2 बनी यशराज स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा रनटाइम वाली मूवी, जानें बाकियों का हाल

Hrithik Roshan War 2: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 की रिलीज का सभी को बेताबी से इंतजार हैं। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स मूवी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म के रनटाइम का खुलासा हो गया है। 

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Aug 05 2025, 03:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
फिल्म वॉर 2
Image Credit : instagram

फिल्म वॉर 2

यशराज फिल्म्स अपनी नई स्पाई यूनिवर्स फिल्म वॉर 2 को लेकर लाइमलाइट में है। प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की मूवी के रनटाइम की बात करें तो ये करीब 2.53 घंटे की होगी। यशराज की अभी तक स्पाई थ्रिलर मूवीज में वॉर 2 का रनटाइम सबसे ज्यादा है। आइए, जानते हैं इस बैनर की अन्य फिल्मों के रनटाइम के बारे में।

26
फिल्म टाइगर जिंदा है
Image Credit : instagram

फिल्म टाइगर जिंदा है

2017 में आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है का रनटाइम 2.41 घंटे था। राइटर-डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। इसने रिलीज के साथ ही धमाका किया था। 130 करोड़ के बजट वाली मूवी ने 564 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें सज्जाद डेलाफ्रूज, अगंद बेदी, कुमुद मिश्रा, परेश रावल, गिरीश कर्नाड लीड रोल में थे।

36
फिल्म टाइगर 3
Image Credit : instagram

फिल्म टाइगर 3

सलमान खान-कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म टाइगर 3 का रनटाइम 2.36 घंटे था। 2023 में आई इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा थे। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को 300 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 466.63 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी।

46
फिल्म वॉर
Image Credit : instagram

फिल्म वॉर

ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर 2019 में आई थी। इसमें वाणी कपूर लीड एक्ट्रेस थीं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म ने रिलीज के साथ सिनेमाघरों में गदर मचाया। इसका रनटाइम 2.34 घंटे था। 170 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 475.62 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी।

56
फिल्म पठान
Image Credit : instagram

फिल्म पठान

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान 2023 में आई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हंगामा किया था। इसका रनटाइम 2.26 घंटे था। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म को 250 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने 1050.50 करोड़ कमाए थे। मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी।

66
फिल्म एक था टाइगर
Image Credit : instagram

फिल्म एक था टाइगर

कैटरीना कैफ-सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर 2012 में आई थी। डायरेक्टर कबीर खान की इस मूवी का रनटाइम 2.12 घंटे था। 75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 335 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसमें रणवीर शौरी, रोशन सेठ, गिरीश कर्नाड और गेवी चहल भी लीड रोल में थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
ऋतिक रोशन
एनटीआर जूनियर
कियारा आडवाणी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अक्षय की फिल्म लेकिन Salman ने लॉक की Bhooth Bangla की रिलीज डेट?
Recommended image2
Lahore 1947 Update: सनी देओल की लाहौर 1947 इस दिन होगी रिलीज, BO पर 2 सुपरस्टार से होगा क्लैश
Recommended image3
500 Cr या 350 करोड़, किस वजह से अटक गई Hrithik Roshan की Krrish 4
Recommended image4
Sonam Kapoor Baby Shower: सोनम कपूर की गोदभराई की 8 PHOTOS, देखें कौन-कौन पहुंचा
Recommended image5
हीरो हो तो राहुल रॉय जैसा, पहली हिट के बाद साइन की 47 फिल्में, फिर जो हुआ वो भयानक था
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved