इलियाना डिक्रूज ने दूसरे बेटे का स्वागत किया है! उन्होंने 9 दिन बाद सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की और बेटे का नाम भी बताया। फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज फिर से मां बन गई हैं। खास बात यह है कि इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया है। लेकिन बच्चे के जन्म के पूरे 9 दिन बाद। जी हां, उनकी पोस्ट में यह स्पष्ट लिखा है कि उनकी डिलीवरी 19 जून 2025 को हुई। जबकि उन्होंने यह गुड न्यूज अपने फैन्स के साथ 28 जून को शेयर की है। 'बर्फी' जैसी फिल्मों में नज़र आई एक्ट्रेस ने पोस्ट में बेबी के नाम का खुलासा भी किया है। इलियाना के मां बनने पर फिल्म इंडस्ट्री में उनके कलीग्स और सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वाले फैन्स ने ख़ुशी जताई है और उन्हें बधाइयां दी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इलियाना डिक्रूज के दूसरे बेटे का नाम किया है

इलियाना डिक्रूज ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "हमारे दिल बेहद भरे हुए हैं।" इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट, स्पार्कल और ईविल ऑय की इमोजी शेयर की है, जो प्यार, एक्साइटमेंट और किसी की नज़र ना लगे को दर्शा रही हैं। तस्वीर पर इलियाना ने बेटे का नाम लिखा है। वे लिखती हैं, "Introducing Keanu Rafe Dolan. Born On June 19th, 2025" (कीनू राफे डोलन का परिचय, जो 19 जून 2025 को पैदा हुआ)।

View post on Instagram

इलियाना डिक्रूज को बधाइयां दे रहे लोग

इलियाना डिक्रूज की पोस्ट देखने के बाद उनके दोस्त और फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। मसलन 'बर्फी' में उनकी को-एक्ट्रेस रहीं प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई देते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा है, "बधाई हो ब्यूटीफुल।" मलाइका अरोड़ा, अथिया शेट्टी, मारिया गोरेट्टी, सोफी चौधरी, रिद्धिमा तिवारी, विद्या बालन और अंजना सुखानी समेत कई सेलेब्स ने इलियाना की पोस्ट के कमेंट बॉक्स में जाकर उन्हें बधाई दी है। इलियाना के फैन्स भी एक्साइटेड हो रहे हैं। मसलन एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा है, "क्या वह प्रेग्नेंट थी।" एक अन्य यूजर ने पूछा है, "लड़का है या लड़की।" एक यूजर का कमेंट है, "दूसरे बेबी के लिए आपको बधाई।"

दूसरी बार मां बनी हैं इलियाना डिक्रूज

इलियाना डिक्रूज ने मई 2023 में माइकल डोलन से शादी की। वे शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। अगस्त 2023 में उनके पहले बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने कोआ फीनिक्स डोलन रखा। इसके लगभग दो साल बाद वे फिर से मां बनी हैं।