‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन में व्यस्त करन जौहर ने शनिवार को थ्रेड पर आस्क एनीथिंग सेशन होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने उन सवालों के जवाब दिए, जिनसे वे घबरा जाते हैं या शर्मा जाते  हैं। करन के मुताबिक़, वे इन सवालों से कभी झेंपते नहीं हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. करन जौहर (Karan Johar) अपनी बेवाकी के लिए जाने जाते हैं। वे हर सवाल का जवाब बखूबी देते हैं। हाल ही में करन ने हाल ही में लॉन्च हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड जॉइन किया है। शनिवार को उन्होंने इसी प्लेटफॉर्म पर Ask Karan Anything सेशन होस्ट किया। इस दौरान उनके फैन्स ने अपने मन में आए सवाल पूछे और करन ने भी उनके जवाब दिए। हालांकि, एक इंटरनेट यूजर ने लिमिट क्रॉस करते हुए उनसे आपत्तिजनक सवाल पूछ लिया, जिस पर करन ने करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद करा दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करन जौहर ने होस्ट किया Ask Anything सेशन

करन ने थ्रेड पर Ask Anything सेशन होस्ट करते हुए लिखा, "आस्क करन एनीथिंग। उन वैध सवालों के जवाब देने में ख़ुशी होगी, जिनसे मैं घबरा जाता और शर्मा जाता हूं, झेंपता नहीं हूं। मैं अपने थ्रेडर्स के लिए यहां 10 मिनट के लिए हूं।" करन ने जैसे ही अपना सेशन पोस्ट किया, एक यूजर ने सवाल दाग दिया। उसने लिखा, "आप गे हैं, सही है?" इस पर करन ने करारा जवाब देते हुए लिखा, "क्या आप इंट्रेस्टेड हैं?"

करन जौहर ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा अफ़सोस

बातचीत के दौरान एक थ्रेडर ने करन जौहर से सवाल किया कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा अफ़सोस किया है? जवाब में जौहर ने लिखा, "मुझे कभी भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस श्रीदेवी मैम के साथ काम करने और उन्हें डायरेक्ट करने का मौक़ा नहीं मिला।" करन जौहर ने इसी तरह कई अन्य सवालों के जवाब भी फैन्स को दिए।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन में व्यास करन जौहर

वर्क फ्रंट की बात करें तो करन जौहर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का निर्देशन करन जौहर ने किया है। फिल्म में धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी की भी अहम की भी अहम भूमिका है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें…

पवन सिंह ने की बेवफाई तो निकल पड़े स्मृति सिन्हा के आंसू, भावुक कर देने वाला नया सॉन्ग रिलीज

मां-बाप के तलाक के बाद ऐसी हो गई थी आमिर खान की बेटी की हालत, आयरा खान ने किया खुलासा