सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोगों का कहना है कि यामी गौतम जल्द मां बनेने वाली हैं। अब इस खबर को सुनने के बाद यामी के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर से साल 2021 में शादी की थी। अब शादी के 3 साल बाद एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी रूमर्स छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में यामी और आदित्य को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान यामी ने पिंक कलर का सूट पहना था। वहीं आदित्य धर व्हाइट कुर्ता पाजामा में दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान यामी ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग कहने लगे कि वो प्रेग्नेंट हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों लगा रहे लोग यामी की प्रेग्नेंसी के कयास?

जो वीडियो सामने आई है उसमें यामी को देखते ही पैपराजी उन्हें कैप्चर करने लगे। इस दौरान यामी दुपट्टे से अपने बेबी बंप को छुपाती हुई नजर आईं। अब यामी के इस अंदाज को देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि यामी प्रेग्नेंट हैं और लोगों को पता न चले इस वजह से अपने बेबी बंप को छुपा रही हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि वो मां बनने वाली हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'देखो वो प्रेग्नेंट है।' अब अगर यह खबर सच है तो इससे यामी के फैंस काफी खुश होंगे।

View post on Instagram

जानिए कैसे हुई यामी और आदित्य की शादी?

फ‍िल्‍म विक्‍की डोनर से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली यामी गौतम ने कई टीवी शोज और ऐड में काम किया है। उन्‍होंने 'बदलापुर', 'एक्‍शन जैक्‍सन', 'सनम रे', 'जुनूनियत', 'काबिल', 'सरकार 3', 'बत्‍ती गुल मीटर चालू', 'बाला', जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं यामी के पति आदित्‍य धर ने 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' को डायरेक्ट कर बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। इसके लिए उन्‍हें बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। आदित्य डायरेक्टर के साथ राइटर और गीतकार भी हैं। 'उरी' की शूटिंग के दौरान यामी और आदित्‍य की दोस्ती हुई और प्यार हुआ। फिर दोनों ने 2021 में शादी कर ली।

और पढ़ें..

700 CR की रामायण में क्या साउथ विलेन बनेगा विभीषण, राम-सीता के लिए ये स्टार्स फाइनल