Jacqueline Fernandez Mother Admit In Hospital: जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज को मेडिकल इमरजेंसी के बाद लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जैकलीन शूटिंग छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंची। 2022 में भी उन्हें स्ट्रोक आया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज को मेडिकल इमरजेंसी के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जब जैकलीन की मां की तबीयत खबर हुई, तब वो शूटिंग में बिजी थीं। हालांकि, जब उन्हें यह पता चला, तो उन्होंने शूटिंग को बीच में ही छोड़ दिया। वहीं उनकी मां की तबीयत के बारे में और अध‍िक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। इस खबर को सुनने के बाद जैकलीन के फैंस उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2022 में भी जैकलीन की मां हुईं थीं हॉस्पिटल में एडमिट

जैकलीन फर्नांडीज की मां को साल 2022 में इसी तरह की स्वास्थ्य समस्या हुई थी। उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, किम बहरीन के मनामा में रहती हैं। वो मलेशियाई और कनाडाई मूल की हैं। उनके नाना कनाडाई हैं और उनके परदादा भारत के गोवा से थे। एक पुराने इंटरव्यू में जैकलीन ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मेरी मां ने हमेशा मेरा साथ दिया। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं यहां अपने माता-पिता के बिना अकेली रहती हूं। ये दो लोग हैं, जिनके मैं सबसे ज्यादा करीब हूं।'

जैकलीन फर्नांडीज का वर्कफ्रंट

आपको बता दें जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में ठग सुकेश चंद्रशेखर कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रही हैं। इस वजह से उन्हें कई बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़े हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार सोनू सूद के साथ फिल्म 'फतेह' में देखा गया था। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल', 'हॉउसफुल 5' में दिखाई देंगी। यह फिल्में इसी साल 2025 में रिलीज होगी।