जान्हवी कपूर ने एक रील लाइक की जिसमे श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित की तुलना है। रील में माधुरी को 'बेटा' के गाने के लिए पुरस्कार मिलने पर सवाल उठाए गए हैं, जबकि 'खुदा गवाह' में श्रीदेवी के अभिनय को नजरअंदाज किया गया।

Janhvi Kapoor Liked Reel Criticizing Madhuri Dixit : एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक रील 'लाइक' की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। इसमें दावा किया गया है कि माधुरी दीक्षित को एक गाने में उनके 'अश्लील स्टेप' के लिए पुरस्कार मिला है, वहीं खुदा गवाह में उनकी मां श्रीदेवी की दमदार परफॉरमेंस को नजरअंदाज कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 माधुरी दीक्षित के खिलाफ रील को जान्हवी कपूर ने किया लाइक

जान्हवी ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम रील को लाइक किया, जिसमें उनकी मां श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के बीच कम्पेयर किया गया था। इस रील में स्क्रीन पर दो अलग-अलग सीन दिखाए गए हैं। एक माधुरी दीक्षित का और दूसरा श्रीदेवी का।



एक तरफ, बेटा फिल्म में माधुरी दीक्षित का उत्तेजक डांस वाला गाना धक-धक करने लगा चलता है, जिसके साथ लिखा है, "बेटा में माधुरी दीक्षित ने अश्लील स्टेप किया और फिल्म में कुछ नहीं किया और बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता"।

दूसरी तरफ, श्रीदेवी को खुदा गवाह में दिखाया गया है, जो 1992 में ही रिलीज़ हुई थी, जहां वे एक इमोशनल डायलॉग बोलती दिखाई देती हैं। खुदा गवाह में श्रीदेवी ने डबल रोल किया था। अमिताभ बच्चन के साथ वे फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं। इंटरवल के बाद तो पूरी फ़िल्म उनके कंधों पर आ जाती है। ज़बरदस्त अदाकारी के बावजूद उन्हें फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड के लिए अनदेखा कर दिया"।

View post on Instagram

खुदा गवाह और बेटा की रिलीज में एक माह का अंतर

गौरतलब है कि दोनों फ़िल्में 1992 में कुछ अंतर से ही रिलीज हुईं थीं। माधुरी दीक्षित स्टारर बेटा 3 अप्रैल को तो श्रीदेवी की फ़िल्म 8 मई को रिलीज़ हुई थी। फिल्म फेयर के लिए दोनों मूवी को एग्जॉमिन किया गया , लेकिन अंत में माधुरी दीक्षित ने बाजी मार ली।