Janmashtami 2024: सोमवार को देशभर में जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। आम से खास तक सभी कृष्णा जन्माष्टमी के रंग में दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर आपको उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में श्रीकृष्ण का रोल किया और छा गए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) की चारों ओर धूम देखने को मिल रही है। हर कोई श्रीकृष्णा की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है है। रियल लाइफ के साथ रील लाइफ में भी भगवान कृष्णा का रंग देखने को मिला। कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मों में श्रीकृष्ण का किरदार निभाया और सबके दिलों पर छा गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडियन सिनेमा में एक हीरो ऐसा भी है, जिसने 17 बार फिल्मों में भगवान कृष्णा का रोल प्ले किया और हर बार उसे दर्शकों का जमकर प्यार किया। ये एक्टर और कोई नहीं साउथ सुपरस्टार एनटी रामाराव (NT Rama Rao) हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 बार श्रीकृष्ण बने एनटी रामाराव

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एनटी रामाराव एक जाना माना नाम रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। वहीं, फिल्मों में 17 बार भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर एक रिकॉर्ड बनाया। आपको बता दें कि एनटी रामाराव ने 1957 में आई फिल्म मायाबाजार में पहली बार कृष्ण का रोल प्ले किया था। उनके किरदार को खूब पसंद किया गया और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा उन्होंने 1962 में आई फिल्म श्री कृष्णार्जुन युद्धम, 1964 की फिल्म कर्नन, 1977 की फिल्म दान वीरा सूरा कर्ण सहित 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया। वहीं, तमिल सुपरस्टार जैमिनी गणेशन ने भी स्क्रीन पर कृष्ण का रोल प्ले किया। वे 1948 में आई फिल्म चक्रधारी में किशन बने थे। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही लेकिन जैमिनी का रोल खास पसंद नहीं किया गया।

अक्षय कुमार OMG में बने भगवान कृष्ण

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी स्क्रीन पर श्रीकृष्ण का रोल किया है। आपको बता दें कि 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड ओएमजी में अक्षय भगवान कृष्ण बने थे। फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में उनके साथ परेश रावल लीड रोल में थे। वहीं, आयुष्मान खुराना ने फिल्म ड्रीम गर्ल के एक गाने में भगवान कृष्ण का रोल किया था। फिल्म के साथ इस गाने को भी खूब पसंद किया गया। इसी तरह फिल्म लगान के गाने राधा कैसे न जले... में आमिर खान भी भगवान किशन बने नजर आए थे। इस गाने को जमकर पॉपुलैरिटी मिली थी। वहीं, फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

गोपाला गोपाला में पवन कल्याण बने भगवान कृष्ण

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण ने भी मूवी में श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया है। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड के तेलुगु वर्जन गोपाला गोपाला में कृष्ण का किरदार निभाया था। वैसे, कम ही लोग जानते हैं कि पवन कल्याण इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे। मेकर्स की करीब 10 दिन की मशक्कत के बाद पवन ने फिल्म में करने को लेकर हामी भरी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

ये भी पढ़ें…

TV के 7 Krishna में से सबसे महंगा कौन, 1 की FEES सुनकर उड़ जाएंगे होश

दूसरे संडे की सबसे कमाऊ फिल्में, STREE 2 इस NO. पर, TOP 3 से खान्स OUT