जन्माष्टमी पर OTT पर जरूर देखें भगवान कृष्ण पर बनी ये 6 फिल्में
Janmashtami 2025: 16 अगस्त को दुनियाभर में जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर आप घर बैठकर भगवान श्री कृष्ण की फिल्में देखें और त्योहार का मजा दोगुना करें।

ओह माय गॉड
फिल्म 'ओह माय गॉड' में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में थे। 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 149.90 करोड़ रुपए कमाए थे। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
मैं कृष्णा हूं
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' एक युवा लड़के की कहानी है, जिसे भगवान कृष्ण के पुनर्जन्म के रूप में माना जाता है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
कार्तिकेय 2
एक्शन एडवेंचर फिल्म 'कार्तिकेय 2' भगवान श्री कृष्ण के चमत्कारों पर आधारित है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसे बेस्ट तेलुगु फिल्म का पुरस्कार मिल चुका है। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
महाभारत
पॉपुलर हिंदी टीवी शो 'महाभारत' 1988 से 1990 तक प्रसारित हुए शो को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो को बी.आर चोपड़ा ने बनाया था। आप इस शो को जी 5 पर देख सकते हैं।
श्रीकृष्ण
साल 1993 में रिलीज हुआ शो 'श्रीकृष्ण' डीडी नेशनल पर प्रचारित हुआ था। इस शो को आप एयरटेल एक्सट्रीम प्ले और जीयो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
कल्कि 2898 एडी
'कल्कि 2898 AD' की शुरुआत ही भगवान कृष्ण के एक सीन से होती है। फिल्म के क्लाइमेक्स में एक सीन है, जहां महाभारत के युद्ध का रेफरेंस आता है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।