सोशल मीडिया पर 'व्हाट द हेल, नव्या' का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें जया बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नंदा मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. जया बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नंदा अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल, नव्या' के नए सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। ऐसे में मेकर्स ने इसका प्रोमो शेयर किया है, जिसमें जया बच्चन शादी के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही नव्या बताती हुई नजर आ रही हैं कि 'जया-इंग' शब्द का क्या मतलब है। वहीं जया ने कहा कि 'खिड़की से बाहर रोमांस करो। शादी के बाद यह सब खत्म हो जाएगा।' इसके अलावा भी नानी और पोती के बीच कई सारी बातें हुईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'व्हाट द हेल नव्या' के प्रोमो में क्या है खास?

अब जो प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसकी शुरुआत में नव्या अपनी नानी जया से कहती हैं कि क्या आप जानती हैं कि 'जया-इंग' नाम का एक शब्द है। यह सुनकर जया हंसने लगती हैं। फिर श्वेता कहती हैं कि सुना जा सकता है कि वो बिना 'सांस लिए' बात करती है। इसके आगे जया पोती नव्या से कहती हैं, 'तुम लोग बात-बात में बहुत गालियां देती हो'। इसके बाद नव्या ने श्वेता से बात करते हुए कहा, 'मैं आपका सेंस ऑफ ह्यूमर समझ गई हूं'। इसके जवाब में श्वेता कहती हैं नहीं आप मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं समझ सकतीं'।

View post on Instagram

1 फरवरी से स्ट्रीम होगा 'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2'

अब इस प्रोमो वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह सीजन कमाल का होने वाला है। जहां एक यूजर ने कहा, 'कमाल है, कृपया शो में मेहमानों को भी शामिल करें। वे इसमें शामिल हो सकते हैं और कृपया किताबों, शानदार लेखकों आदि पर एक एपिसोड करें।' वहीं दूसरे ने कहा, 'तीनों महिलाएं बुद्धिमान और सुंदर हैं। नव्या के पॉडकास्ट का इंतजार कर रहा हूं।' आपको बता दें 'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' 1 फरवरी, 2024 से नव्या के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होगा।

और पढ़ें..

सर्दी में गर्मी बढ़ा रहीं रानी की अदाएं, रितेश पांडेय का गाना रिलीज होते ही वायरल