- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Jolly LLB 3 Box Office Day 2: अक्षय और अरशद वारसी की मूवी ने पकड़ी रफ्तार? अब तक इतनी कमाई
Jolly LLB 3 Box Office Day 2: अक्षय और अरशद वारसी की मूवी ने पकड़ी रफ्तार? अब तक इतनी कमाई
Jolly LLB 3 Box Office Day 2: जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन लगभग ₹ 7.53 Cr **करोड़ कमाए। शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 23% रही, जिसमें अक्षय और अरशद की जोड़ी हिट रही।

ओपनिंग डे का कुल कलेक्शन
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 ने शनिवार को भी अच्छी कमाई की है। भारत में ओपनिंग डे पर अनुमानित ₹12.75 करोड़ का कलेक्शऩ करने वाली मूवी से उम्मीदें बढ़ गई हैं।
अक्षय-अरशद की जोड़ी
यहां जॉली एलएलबी 3 का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी शेयर की जा रही है। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी भी जुड़ गए हैं। दोनों की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को पसंद आ रही है।
जॉली एलएलबी 3 की ऑक्युपेंसी
शनिवार, 20 सितंबर, 2025 को जॉली एलएलबी 3 की हिंदी में कुल 23.02% ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शो: 13.65% तो दोपहर के शो: 32.38% सीटें रिजर्व देखी गई।
दूसरे दिन जॉली एलएलबी 3 की कमाई
जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरे दिन इस मूवी ने भारत में लगभग 7.53 करोड़ की कमाई की है। अब तक का इसका कुल कलेक्शन ₹ 20.28 Cr हो गया है।
इस फ़िल्म के बारे में
जॉली एलएलबी 3 का डायरेक्शन सुभाष कपूर ने किया है और इसका निर्माण स्टार स्टूडियोज़ और कांगड़ा टॉकीज़ ने मिलकर किया है।
ये भी पढ़ें-
The Ba***ds of Bollywood: हार्ट शेप हीरे पहनकर आईं नीता अंबानी, डीसेंट लुक ने लूटी महफिल
जॉली एलएलबी 3 की स्टार कास्ट
जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें-
SRK की 'दीवाना' देखने अनुराग कश्यप लेकर पहुंचे थे पूरा कॉलेज, फर्स्ट एंट्री पर ऐसे मना जश्न
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।